फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: बल्लेबाजी को सुधारने के लिए इस तरह आईपीएल का इस्तेमाल कर रहे सुदर्शन, कहा- तीन साल में बहुत कुछ सीखा

Thu, 03 Apr 2025 02:19 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

आरसीबी के खिलाफ 49 रन की महत्वपूर्ण पारी खेल गुजरात को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले सुदर्शन ने कहा- यह आईपीएल में मेरा चौथा साल है। इसलिए मुझे लगता है कि इससे मुझे इस लीग से काफी अनुभव और सीखने को मिला है।
विज्ञापन
साई सुदर्शन - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 में जोस बटलर और साई सुदर्शन की दमदार बल्लेबाजी की बदौलत गुजरात टाइटंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हरा दिया। इस जीत से उत्साहित सुदर्शन ने कहा है कि इस लीग से उन्होंने बहुत कुछ सीखा है। उन्होंने कहा कि आईपीएल बल्लेबाजी में सुधार करने का उनका जरिया है क्योंकि इसमें वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों को खेलते हैं। सुदर्शन ने कहा कि गुजरात के लिए मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने से उन्हें टी20 क्रिकेट में बेहतर बल्लेबाज बनने में मदद मिली है।
विज्ञापन

सुदर्शन में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के खिलाफ 49 रन की महत्वपूर्ण पारी खेल कर अपनी टीम को आठ विकेट से जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। सुदर्शन ने मैच के बाद संवाददाताओं से कहा, 'यह आईपीएल में मेरा चौथा साल है। इसलिए मुझे लगता है कि इससे मुझे इस लीग से काफी अनुभव और सीखने को मिला है। मुझे कुछ मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला। गुजरात टाइटंस की तरफ से खेलते हुए नेट्स में मुझे काफी तेज गेंदबाजी का सामना करना पड़ा।'

उन्होंने कहा, 'मुझे लगता है कि सबसे महत्वपूर्ण चीज जिसने मेरे खेल को बेहतर बनाने में मदद की है या जिस तरह से मैंने अपनी टी20 बल्लेबाजी में सुधार किया है, वह खेल का समय है जो मुझे यहां मिलता है। टाइटंस के साथ मुझे अंतरराष्ट्रीय स्तर के गेंदबाजों के साथ अभ्यास का मौका मिलता है।' आईपीएल के मौजूदा सत्र में सुदर्शन ने अभी तक 186 रन बनाए हैं और ऑरेंज कैप की दौड़ में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने कहा, 'इन तीन वर्ष में मैंने बहुत कुछ सीखा है। मुझे लगता है कि इससे मुझे खेल को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिली है और खेल की बुनियादी बातों को भी समझने में मदद मिली है।'
विज्ञापन

इस बीच आरसीबी के मुख्य कोच एंडी फ्लावर ने कहा कि पहले सात ओवरों में चार विकेट खोने से उनकी टीम के लिए परिस्थितियां मुश्किल हो गई थी। फ्लावर ने कहा, 'हमने पावर प्ले में आक्रामक बल्लेबाजी की लेकिन इस बीच हमने कुछ महत्वपूर्ण विकेट गंवाए। इससे मैच का पासा पलट गया। अगर आप पावर प्ले में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते हैं तो इससे आपके लिए परिस्थितियां मुश्किल हो जाती हैं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें