फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs MI: डेब्यू मैच में लिए तीन विकेट, धोनी भी हुए थे विग्नेश पुथुर के मुरीद; दूसरे मैच में नहीं मिला मौका

Sat, 29 Mar 2025 07:54 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने तीन विकेट लेकर अपने डेब्यू को यादगार बनाया। पुथुर ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट झटके। इनमें ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा के विकेट शामिल हैं। धोनी ने भी मैच के बाद उनकी तारीफ की थी। हालांकि, दूसरे ही मैच में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया।
विज्ञापन
विग्नेश पुथुर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 का रोमांच जारी है। 18वें सत्र का नौवां मुकाबला गुजरात टाइटंस और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जा रहा है। अहमदाबाद में खेले जा रहे इस मैच में मुंबई की टीम दो बदलावों के साथ उतरी है। हैरानी की बात यह है कि जिस गेंदबाज ने अपने डेब्यू मैच में तीन विकेट लेकर प्रभावित किया था उसे ही आज के मैच में ड्रॉप कर दिया। हम बात कर रहे हैं 24 वर्षीय रिस्ट स्पिनर विग्नेश पुथुर की, जिन्होंने चेन्नई के मध्यक्रम को तहस नहस कर दिया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: GT vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का लिया फैसला

दो बदलावों के साथ उतरी मुंबई
इस मैच में दोनों टीमें अपनी पहली जीत की तलाश में उतरी हैं। मुंबई इस मैच में दो बदलावों के साथ खेल रही है। पहले मैच में प्रतिबंध के कारण नहीं खेलने वाले कप्तान हार्दिक पांड्या की वापसी हुई है। वह रॉबिन मिन्ज की जगह उतरे हैं जबकि विग्नेश पुथुर की जगह अफगानिस्तान के अनुभवी स्पिनर मुजीब उर रहमान को प्लेइंग 11 में शामिल किया गया है। वहीं, गुजरात की टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। 

विग्नेश पुथुर को नहीं मिला दूसरे मैच में मौका
युवा स्पिनर विग्नेश पुथुर ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए मुकाबले में शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने तीन विकेट लेकर अपने डेब्यू को यादगार बनाया। पुथुर ने चार ओवर में 32 रन देकर तीन विकेट झटके। इनमें ऋतुराज गायकवाड़, शिवम दुबे और दीपक हुड्डा के विकेट शामिल हैं। धोनी ने भी मैच के बाद उनकी तारीफ की थी। हालांकि, दूसरे ही मैच में उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। 

चाइनामैन स्पिनर हैं विग्नेश पुथुर
दरअसल, 24 साल के विग्नेश पुथुर एक चाइनामैन स्पिन गेंदबाज हैं और केरल के मालापुरम के रहने वाले हैं। उनके पिता ऑटो रिक्शा चालक हैं। उनका आईपीएल तक का सफर बेहद कठिनाइयों और चुनौतियों से भरा रहा है। मुंबई ने उन्हें मेगा नीलामी में 30 लाख रुपये में खरीदा था। फ्रेंचाइजी के लिए ट्रायल में उन्होंने शानदार प्रदर्शन किया था। पुथुर को इम्पैक्ट सबस्टीट्यूट के रूप में रोहित शर्मा की जगह मैदान पर भेजा गया और उन्होंने अपनी सटीक लाइन लेंथ की गेंदबाजी से सुर्खियां बटोरीं। दबाव में भी वह बेहद कूल दिखे। इस गेंदबाज ने केरल की सीनियर टीम के लिए अब तक कोई मैच नहीं खेला है।

केरल क्रिकेट लीग से हुई तलाश
केरल क्रिकेट लीग के दौरान मुंबई के टैलेंट स्काउट की नजर उन पर पड़ी। इसके बाद मुंबई के टैलेंट स्काउट ने उनसे संपर्क किया। इसके बाद उन्हें अनुभव हासिल करने के लिए इस साल जनवरी में दक्षिण अफ्रीकी टी20 लीग के लिए दक्षिण अफ्रीका भेजा गया। इसका खर्च भी मुंबई इंडियंस फ्रेंचाइजी ने ही उठाया। वहां वह मुंबई इंडियंस की टीम एमआई केप टाउन से जुड़े। वहां उन्हें नेट बॉलर के तौर पर भेजा गया था। राशिद खान एमआई केप टाउन के कप्तान हैं और पुथुर ने उनसे वहां स्पिन की कला सीखी। इससे उनका आत्मविश्वास भी बढ़ा। इसके बाद जब वह वापस आए तो डीवाई पाटिल टी20 टूर्नामेंट में रिलायंस टीम का हिस्सा बने और तीन मैच खेले। यह आईपीएल से पहले तैयारी परखने का सही जरिया साबित हुआ। 

ये भी पढ़ें: कौन हैं विग्नेश पुथुर: पिता रिक्शा चालक, केरल के लिए भी नहीं खेले विग्नेश को MI ने ऐसे बनाया IPL की नई सनसनी
विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंसः रोहित शर्मा, रियान रिक्लेटोन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या (कप्तान), तिलक वर्मा, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, दीपक चाहर, ट्रेंट बोल्ट, मुजीब उर रहमान, सत्यनारायण राजू। 
इम्पैक्ट सब: रॉबिन मिंज, अश्विनी कुमार, राज बावा, कॉर्बिन बोश, विल जैक्स। 

गुजरात टाइटंसः शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), शेरफाने रदरफोर्ड, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, राशिद खान, रविश्रीनिवासन साई किशोर, कैगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा। 
इम्पैक्ट सब: महिपाल लोमरोर, ग्लेन फिलिप्स, ईशांत शर्मा, अनुज रावत, वाशिंगटन सुंदर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें