फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

GT vs DC: राहुल तेवतिया ने नहीं पूरा होने दिया जोस बटलर का शतक? विराट कोहली की बराबरी से चूका इंग्लिश बल्लेबाज

Sun, 20 Apr 2025 11:49 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

जोस बटलर इस मुकाबले में 97 रन बनाकर नाबाद रहे। वह आईपीएल में अपना आठवां शतक जड़ने से सिर्फ तीन रन से चूक गए। अगर बटलर इस शतक को पूरा कर लेते तो वह विराट कोहली की सर्वाधिक शतकों के मामले में बराबरी कर लेते।
विज्ञापन
रदरफोर्ड और बटलर - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात टाइटंस ने दिल्ली कैपिटल्स को सात विकेट से हरा दिया। उनकी इस जीत में जोस बटलर का अहम योगदान रहा। वह भले ही अपना शतक पूरा नहीं कर पाए लेकिन उन्होंने टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। मुकाबले के बाद इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अपना शतक पूरा नहीं होने का कारण भी बताया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: RR vs LSG: आवेश खान की घातक गेंदबाजी से पलटा पासा, जीत की पटरी पर लौटी लखनऊ; राजस्थान की लगातार चौथी हार    

विराट कोहली की बराबरी से चूके बटलर
दाएं हाथ के बल्लेबाज जोस बटलर इस मुकाबले में 97 रन बनाकर नाबाद रहे। वह आईपीएल में अपना आठवां शतक जड़ने से सिर्फ तीन रन से चूक गए। अगर बटलर इस शतक को पूरा कर लेते तो वह विराट कोहली की सर्वाधिक शतकों के मामले में बराबरी कर लेते। मुकाबले के बाद बटलर ने बताया कि आखिरी ओवर में उन्होंने ही राहुल तेवतिया को जीत को तरजीह देने की सलाह दी थी। उन्होंने कहा- मैंने राहुल से कहा कि मेरे शतक की चिंता मत करो। अगर तुम मैच फिनिश कर सकते हो तो करो। शतक होना अच्छी चीज है लेकिन जीत सबसे अहम है। मैं टीम की जीत और दो अंकों से बहुत खुश हूं। 

गुजरात ने आईपीएल में हासिल किया अपना सबसे बड़ा लक्ष्य
दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 203 रन बनाए थे। जवाब में बटलर ने 54 गेंदों पर 11 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 97 रन बनाए जिससे गुजरात ने 19.2 ओवर में तीन विकेट पर 204 रन बनाकर मैच जीत लिया। गुजरात ने इस तरह आईपीएल में अपना सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल कर लिया। इससे पहले टीम ने कभी भी 200+ रनों का लक्ष्य हासिल नहीं किया था। दिल्ली ने इस मैच से पहले चार बार 200 से अधिक रनों का लक्ष्य का पीछा किया था, लेकिन टीम को सफलता नहीं मिली थी। यह दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ भी किसी टीम का सबसे बड़ा लक्ष्य है। 

आईपीएल में गुजरात के बड़े लक्ष्य 
लक्ष्य विपक्षी टीम वर्ष
204 दिल्ली कैपिटल्स 2025
198 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु 2023
197 राजस्थान रॉयल्स 2024
196 सनराइजर्स हैदराबाद 2022
190 पंजाब किंग्स 2022
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: RR vs LSG: वैभव डेब्यू मैच में पहली गेंद पर छक्का लगाने वाले 10वें बल्लेबाज, रसेल और तीक्षणा के क्लब में शामिल    
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें