फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: शून्य पर आउट होते ही ग्लेन मैक्सवेल ने बनाया अनचाहा रिकॉर्ड, इस मामले में रोहित-कार्तिक को पछाड़ा

Tue, 25 Mar 2025 08:49 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

पंजाब के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मैक्सवेल खाता खोले बिना आउट हो गए। उन्हें साई किशोर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए।
विज्ञापन
ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : JIOHOTSTAR/STARSPORTS (Videograb)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 की शुरुआत हो चुकी है। पांचवां मुकाबला गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में ग्लेन मैक्सवेल को बड़ा झटका लगा। वह बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसी के साथ उन्होंने एक अनचाहा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में गुजरात ने टॉस जीतकर पंजाब को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सबसे तेजी से आईपीएल में 150 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने राशिद खान
 

मैक्सवेल के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड
पंजाब के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए मैक्सवेल खाता खोले बिना आउट हो गए। उन्हें साई किशोर ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसी के साथ ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज बन गए। आईपीएल में वह 19वीं बार बिना खाता खोले आउट हुए।

आईपीएल में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ी  शून्य पर आउट
ग्लेन मैक्सवेल 19*
रोहित शर्मा 18
दिनेश कार्तिक 18
पीयूष चावला 16
सुनील नेरन 16
विज्ञापन

आरसीबी ने नहीं किया था रिटेन
मैक्सवेल को आरसीबी ने आईपीएल 2025 की मेगा नीलामी से पहले रिलीज कर दिया था। इसके बाद पंजाब ने उन्हें 4.2 करोड़ में खरीदा। पिछले सीजन में उन्होंने नौ मैचों में 5.77 के औसत से महज 52 रन बनाए थे और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 28 रन रहा था। मैक्सवेल गेंद से भी प्रभावित नहीं कर सके थे और वह सिर्फ छह विकेट अपने नाम कर चुके थे और इस दौरान उनकी इकॉनोमी 8.06 की रही थी। 

ये भी पढ़ें: Priyansh Arya: दिल्ली प्रीमियर लीग में प्रियांश ने एक ओवर में लगाए थे छह छक्के, अब आईपीएल में किया डेब्यू
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें