जिस तरह क्वालिफायर-2 में बारिश ने खलल डाला उसे देखते हुए प्रशंसकों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या फाइनल में भी बारिश खलल डालेगी। मौसम विभाग के अनुसार, फाइनल मैच के दिन अहमदाबाद में बारिश की संभावना है और थोड़ी देर पहले बारिश हुई है। हालांकि, अब बारिश रुक गई है और फिलहाल मौसम साफ है। दर्शक स्टेडियम की ओर पहुंचने लगे हैं। मौसम विभाग की मानें तो मंगलवार को बादल छाए रहने के साथ ही बारिश का पूर्वानुमान है, लेकिन मैच के दौरान बारिश की संभावना ज्यादा नहीं है। मालूम हो कि आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला पहले कोलकाता के ईडेन गार्डेंस पर खेला जाना था, लेकिन मौसम की चिंताओं को देखते हुए इसे अहमदाबाद शिफ्ट किया गया था।
ये भी पढ़ें: IPL: श्रेयस-रजत से जुड़ा अजब संयोग, सात महीने में दूसरी बार खिताबी मुकाबले में आमने-सामने होंगे दोनों कप्तान