फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: 'धोनी में इंटेंट की कमी नहीं...', चेन्नई सुपर किंग्स की खराब हालत पर उथप्पा का बयान, जानें क्या कहा

Thu, 10 Apr 2025 04:26 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

उथप्पा ने कहा, 'विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखने के लिए पावरप्ले के ठीक बाद आपको बड़े ओवरों की जरूरत होती है। पावरप्ले जीतना एक बात है, लेकिन बीच के ओवरों को जीतने से ही आप मैच जीत सकते हैं।'
विज्ञापन
उथप्पा ने धोनी पर बयान दिया है - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 18 रन की हार के बाद चेन्नई सुपर किंग्स और महेंद्र सिंह धोनी को लेकर बातचीत की है। उन्होंने कहा है कि जिस तरह से भारत का यह पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज अभी खेल रहा है, उसे बल्लेबाजी क्रम में ऊपर आना चाहिए। पंजाब के खिलाफ हार चेन्नई की लगातार चौथी हार रही थी। इस मैच में धोनी ने पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी की थी 12 गेंदों में 27 रन बनाए थे। वह आखिरी ओवर में आउट हुए थे।
विज्ञापन

'धोनी के इंटेंट में कमी नहीं'
उथप्पा ने कहा, 'मुझे नहीं लगता कि महेंद्र सिंह धोनी की ओर से कभी किसी तरह की इंटेंट में कमी रही।आईपीएल के इतर भी उन्होंने दूसरों को जिम्मेदारी दे दी है और उन्हें स्पष्ट संदेश दिया है कि आने वाले वर्षों के लिए क्या गेम प्लान है, क्योंकि सीएसके एक विजेता टीम बनाना चाहती है। यह बदलाव का दौर है और हम निश्चित तौर पर एमएस को उस तरह से बल्लेबाजी करते हुए देखना पसंद करेंगे जिस तरह से वह अभी कर रहे हैं। हालांकि, उन्हें बल्लेबाजी क्रम में थोड़ा ऊपर आना चाहिए।'

'बीच के ओवरों में मैच फीसलने नहीं देना चाहिए'
उथप्पा ने पीबीकेएस के खिलाफ सीएसके के प्रदर्शन पर भी अपने विचार साझा किए। उन्होंने कहा, 'सीएसके ने अच्छी शुरुआत की और लगभग 9.8 या 9.9 रन प्रति ओवर बनाए, जो कि आप उनके सलामी बल्लेबाजों के साथ उम्मीद कर सकते हैं। हालांकि, इतनी अच्छी शुरुआत के बाद बीच के ओवरों में खेल को फिसलने नहीं देना चाहिए। खासकर जब बड़े स्कोर का पीछा कर रहे हों। सात से 12 ओवर तक सीएसके की टीम बेहद शांत दिखी थी।'
विज्ञापन

'पावरप्ले के बाद आपको एक-दो ओवर में रन बनाने होंगे'
उथप्पा ने कहा, 'विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखने के लिए पावरप्ले के ठीक बाद आपको बड़े ओवरों की जरूरत होती है। पावरप्ले जीतना एक बात है, लेकिन बीच के ओवरों को जीतने से ही आप मैच जीत सकते हैं। सीएसके की टीम फिर से ऐसा करने में नाकाम रही। आखिरी दो ओवरों में उन्हें 42 रन चाहिए थे जो कि बहुत ज्यादा थे। अगर वे बीच में दो ओवर में भी 15 से 20 रन प्रति ओवर निकाल लेते तो समीकरण अंत में सिर्फ 22 से 25 रनों की जरूरत पर आ सकता था। इंटेंट बस वहां नहीं दिखा।' सीएसके का अगला मुकाबला 11 अप्रैल को चेन्नई में कोलकाता नाइट राइडर्स से है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें