फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स में हुई इस बांग्लादेशी गेंदबाज की एंट्री, मैकगर्क नहीं होंगे बचे हुए सत्र का हिस्सा

Wed, 14 May 2025 04:50 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

दिल्ली कैपिटल्स ने बुधवार को मुस्तफिजुर रहमान के टीम में शामिल करने का एलान किया। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जैक फ्रेजर मैकगर्क की जगह टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन
जैक फ्रेजर मैकगर्क-मुस्तफिजुर रहमान - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद आईपीएल 2025 की 17 मई से दोबारा शुरुआत होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने बाकी बचे 17 मैचों का कार्यक्रम भी जारी कर दिया है। इस बीच दिल्ली कैपिटल्स ने बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को टीम में शामिल किया है।
विज्ञापन

मैकगर्क की जगह शामिल हुए रहमान
फ्रेंचाइजी ने बुधवार को मुस्तफिजुर रहमान के टीम में शामिल करने का एलान किया। उन्हें ऑस्ट्रेलिया के युवा ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर जैक फ्रेजर मैकगर्क की जगह टीम में शामिल किया गया है। आईपीएल की तरफ से जारी किए गए बयान के मुताबिक, मैकगर्क ने निजी कारणों से आईपीएल से बाहर होने का फैसला किया है। 

विज्ञापन

मुस्तफिजुर रहमान की हुई घर वापसी
बांग्लादेश के इस गेंदबाज को दिल्ली कैपिटल्स ने छह करोड़ रुपये में टीम में शामिल किया है। मुस्तफिजुर रहमान पहले भी इस टीम का हिस्सा रह चुके हैं। वह आईपील में चेन्नई सुपर किंग्स, मुंबई इंडियंस, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेल चुके हैं। 57 मैचों में उन्होंने 61 विकेट हासिल किए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें