दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2025 के लिए दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस को अपना उप-कप्तान नियुक्त किया है। इससे पहले टीम ने अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया था। आईपीएल के 18वें सत्र का आगाज 22 मार्च से होगा।

विज्ञापन
दिल्ली की टीम ने इससे पहले शुक्रवार को भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल को कप्तान नियुक्त किया था। डु प्लेसिस ने फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए वीडियो में कहा, 'मैं बहुत उत्साहित हूं। दिल्ली की टीम शानदार है और खिलाड़ी बहुत अच्छे हैं। निश्चित तौर पर मैं खुश और तैयार हूं।’
यह 40 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल के पिछले तीन सत्र में रॉयल चैलेंजर्स बंगलूरु का कप्तान रहा। बंगलूरु की टीम ने पिछले साल मेगा नीलामी से पहले उन्हें अपनी टीम में बरकरार नहीं रखा था। दिल्ली की टीम ने डु प्लेसिस को नीलामी में दो करोड़ रुपए में खरीदा था।