क्रुणाल पांड्या और विराट कोहली की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को छह विकेट से हराकर सत्र की सातवीं जीत दर्ज की। वहीं, यह उनकी घर से बाहर लगातार छठी जीत है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 162 रन बनाए। जवाब में आरसीबी ने 18.3 ओवर में चार विकेट खोकर 164 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। दिल्ली के लिए अक्षर पटेल ने दो और दुष्मंथा चमीरा ने एक विकेट लिया।
शीर्ष पर पहुंची आरसीबी
इस जीत के साथ आरसीबी 14 अंक और 0.521 के नेट रन रेट के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई। रजत पाटीदार के नेतृत्व में बेंगलुरु ने 10 में से सात मुकाबले जीते हैं। वहीं, नौ में से छह मैच जीतने और तीन हारने वाली दिल्ली 12 अंक और 0.482 नेट रन रेट के साथ तालिका में चौथे स्थान पर है। दूसरे और तीसरे स्थान पर क्रमश: गुजरात और मुंबई इंडियंस हैं। दोनों के खाते में 12-12 अंक हैं।
आईपीएल 2025 की अंक तालिका
| टीम |
मैच |
जीते |
हारे |
बेनतीजा |
अंक |
नेट रन रेट |
| रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु |
10 |
7 |
3 |
0 |
14 |
+0.521 |
| गुजरात टाइटंस |
8 |
6 |
2 |
0 |
12 |
+1.104 |
| मुंबई इंडियंस |
10 |
6 |
4 |
0 |
12 |
+0.889 |
| दिल्ली कैपिटल्स |
9 |
6 |
3 |
0 |
12 |
+0.482 |
| पंजाब किंग्स |
9 |
5 |
3 |
1 |
11 |
+0.177 |
| लखनऊ सुपर जाएंट्स |
10 |
5 |
5 |
0 |
10 |
-0.325 |
| कोलकाता नाइट राइडर्स |
9 |
3 |
5 |
1 |
7 |
+0.212 |
| सनराइजर्स हैदराबाद |
9 |
3 |
6 |
0 |
6 |
-1.103 |
| राजस्थान रॉयल्स |
9 |
2 |
7 |
0 |
4 |
-0.625 |
| चेन्नई सुपर किंग्स |
9 |
2 |
7 |
0 |
4 |
-1.302 |
क्रुणाल-कोहली के बीच चौथे विकेट के लिए सत्र की सबसे बड़ी साझेदारी
लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की इस मैच में खराब शुरुआत हुई थी। 26 के स्कोर पर टीम ने तीन विकेट गंवा दिए थे। अक्षर पटेल ने जैकब बेथेल (12) और देवदत्त पडिक्कल (0) को अना शिकार बनाया। वहीं, करुण नायर ने कप्तान रजत पाटीदार को रनआउट कर आरसीबी को तीसरा झटका दिया। इसके बाद विराट कोहली और क्रुणाल पांड्या ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच चौथे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी हुई जो आरसीबी की किसी भी जोड़ी के द्वारा निभाई गई सबसे बड़ी पार्टनरशिप है और चौथे विकेट के लिए इस सत्र की सबसे बड़ी साझेदारी भी है। दोनों ने दिल्ली के गेंदबाजों पर शिकंजा कसते हुए आरसीबी को शानदार जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
नौ साल बाद क्रुणाल ने जड़ा पचासा, कोहली भी नहीं रहे पीछे
इस दौरान क्रुणाल पांड्या ने 38 गेंदों में अपने करियर का दूसरा अर्धशतक पूरा किया। इससे पहले उन्होंने 2016 में पचासा जड़ा था। वह 47 गेंदों में 73 रन बनाकर नाबाद रहे। इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और चार गगनचुंबी छक्के निकले। वहीं, किंग कोहली भी मौजूदा सत्र का छठा अर्धशतक पूरा करने में कामयाब रहे। उन्होंने 45 गेंदों में इस आईपीएल में तीसरा पचासा जड़ा। वह चार चौके की मदद से 51 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेलने में कामयाब हुए। टिम डेविड पांच गेंदों में 19 रन बनाकर नाबाद रहे।
दिल्ली की पारी
इस मैच में दिल्ली की शुरुआत अच्छी हुई थी। अभिषेक पोरेल और फाफ डु प्लेसिस के बीच पहले विकेट के लिए 33 रन की साझेदारी हुई। हेजलवुड ने पोरेल को अपना शिकार बनाया। वह 11 गेंदों में दो चौके और दो छक्के की मदद से 28 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद यश दयाल ने तीसरे नंबर पर आए करुण नायर को पवेलियन लौटा दिया। वह सिर्फ चार रन बना सके। उनके अलावा केएल राहुल ने तीन चौके की मदद से 41 रन बनाए जबकि स्टब्स ने 188.88 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 34 रन बनाए। कप्तान अक्षर पटेल ने 15, आशुतोष शर्मा ने दो और विप्रज निगम ने 12 रन बनाए। वहीं, मिचेल स्टार्क और दुष्मंथा चमीरा खाता खोले बिना नाबाद रहे। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने तीन विकेट लिए जबकि हेजलवुड को दो विकेट मिले। इसके अलावा यश दयाल और क्रुणाल पांड्या को एक-एक सफलता मिली।