फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karun Nair: 1076 दिन बाद IPL में करुण नायर की धमाकेदार वापसी, छह साल बाद ठोका 22 गेंदों में पचासा; फैंस गदगद

Sun, 13 Apr 2025 10:47 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

33 वर्षीय बल्लेबाज ने 22 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 11वां पचासा जड़ा। करुण नायर ने छह साल बाद इस टूर्नामेंट में अर्धशतक बनाया। वह शानदार फॉर्म में नजर आए। मुंबई के खिलाफ दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 40 गेंदों में 12 चौके और पांच छक्के की मदद से 89 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 222.50 का रहा। 
विज्ञापन
करुण नायर - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में 1076 दिन यानी तीन साल बाद वापसी करने वाले करुण नायर ने रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ मुकाबले में धमाकेदार प्रदर्शन किया। उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर भारतीय टीम में वापसी के लिए दरवाजा खटखटा दिया है। इस मैच में करुण नायर 89 रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन

छह साल बाद नायर ने जड़ा पचासा
33 वर्षीय बल्लेबाज ने 22 गेंदों में अपने आईपीएल करियर का 11वां पचासा जड़ा। करुण नायर ने छह साल बाद इस टूर्नामेंट में अर्धशतक बनाया। वह शानदार फॉर्म में नजर आए। मुंबई के खिलाफ दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 40 गेंदों में 12 चौके और पांच छक्के की मदद से 89 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 222.50 का रहा। यह आईपीएल में किसी इम्पैक्ट खिलाड़ी द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे बड़ा स्कोर है। करुण ने रोहित शर्मा को इस मामले में पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने पिछले सत्र में लखनऊ के खिलाफ 68 रन बनाए थे।

आईपीएल इम्पैक्ट खिलाड़ी द्वारा बनाए गए सर्वाधिक रन
रन खिलाड़ी विपक्षी टीम जगह वर्ष
107* जोस बटलर KKR कोलकाता 2024
89 करुण नायर MI दिल्ली 2025*
68 रोहित शर्मा LSG मुंबई 2024
66* अशुतोष शर्मा LSG विजाग 2025
66 संजू सैमसन SRH हैदराबाद 2025

बुमराह पर बरसे नायर
मुंबई के खिलाफ बतौर इम्पैक्ट खिलाड़ी खेलने आए करुण नायर ने घरेलू क्रिकेट का फॉर्म बरकरार रखा है। उन्होंने पिछले घरेलू सत्र में नौ शतक जड़े थे। इस मैच में नायर ने बुमराह की भी जमकर पिटाई की। उन्होंने तेज गेंदबाज के खिलाफ कुल नौ गेंदें खेलीं और 26 रन बटोरे। इसी के साथ वह आईपीएल में बुमराह के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए। 2016 में शिखर धवन ने 16 गेंदों में बुमराह के खिलाफ 27 रन बनाए थे। 

आईपीएल में जसप्रीत बुमराह के खिलाफ एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

रन (गेंदें) खिलाड़ी टीम वर्ष
27 (16) शिखर धवन SRH 2016
26 (9) करुण नायर DC 2025*
25 (11) राहुल त्रिपाठी KKR 2021
25 (9) ऋद्धिमान साहा GT 2022
23 (12) विराट कोहली RCB 2015

यहां देखिए फैंस के रिएक्शंस...

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें