फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL: 'इसलिए स्पिनर्स लगाए', RCB के लिए DC के अक्षर ने बनाई थी खास रणनीति; रजत बोले- खराब बैटिंग स्वीकार्य नहीं

Fri, 11 Apr 2025 08:52 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने केएल राहुल की तारीफ की। उन्होंने कहा, 'राहुल के जैसा कोई होना बहुत अच्छा है। उन्होंने परिपक्व पारी खेली और चैंपियंस ट्रॉफी से अपनी फॉर्म को जारी रखे हुए हैं।'
विज्ञापन
अक्षर और रजत - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली कैपिटल्स ने गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को उनके घर में हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 163 रन बनाए। जवाब में दिल्ली की टीम ने 17.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जीत के बाद दिल्ली के कप्तान अक्षर पटेल ने आरसीबी के लिए बनाई खास रणनीति पर बात की है। वहीं, बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा कि एक वक्त उनकी टीम का स्कोर 80 रन पर एक विकेट था। लेकिन यह  कुछ देर में 90 रन पर चार विकेट हो गया, जो कि उन्हें बर्दाश्त नहीं है। आइए जानते हैं आईपीएल के मैच नंबर 24 के बाद दोनों कप्तानों ने क्या कहा...
विज्ञापन

डीसी की आरसीबी के लिए खास रणनीति
डीसी के कप्तान अक्षर ने कहा, 'टीम जिस तरह से खेल रही है, हर कोई आत्मविश्वास से भरा है और चार में से चार में जीत दर्ज करके अच्छा महसूस कर रहा है। आरसीबी के बल्लेबाजों को तेज गेंदबाजों का सामना करना पसंद है, इसलिए मुझे लगा कि शुरू में स्पिन का इस्तेमाल करना अच्छा विकल्प है। गेंद रुक कर बल्ले पर  आ रही थी और मैदान से कुछ उछाल भी प्राप्त हो रहा था। इसलिए मुझे लगा कि पावरप्ले में स्पिनरों को हिट करना मुश्किल था। मेरे द्वारा किया गया 19वां ओवर शायद रणनीतिक रूप से एक गलती थी। लेकिन यह ठीक है क्योंकि हम जीत गए हैं।'

IPL 2025: 'अब अलग रंग में नजर आएंगे माही', धोनी को दोबारा सीएसके की कमान मिलने पर बोले सौरव गांगुली और रायुडू

अक्षर ने विपराज-राहुल की तारीफ की
अक्षर ने कहा, 'कुलदीप वर्षों से हमारे लिए अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं, लेकिन विपराज के लिए मैं खास शब्दों से उनकी तारीफ करना चाहूंगा। जिस तरह से उन्होंने गेंदबाजी की, यहां तक कि 18वें ओवर में भी गेंदबाजी करते हुए उनमें गजब का आत्मविश्वास था। राहुल जैसे खिलाड़ी के बल्लेबाजी क्रम में होने से मेरा काम आसान हो जाता है। मुझे पहले भी फ्लोटर के रूप में इस्तेमाल किया गया है। इसलिए मुझे पता है कि यह आसान नहीं है। राहुल के जैसा कोई होना बहुत अच्छा है। उन्होंने परिपक्व पारी खेली और चैंपियंस ट्रॉफी से अपनी फॉर्म को जारी रखे हुए हैं।

रजत ने लगातार विकेट गिरने को गलत बताया
वहीं, आरसीबी के कप्तान रजत ने कहा, 'हमें लगा कि हमने विकेट को जिस तरह से देखा, वह काफी अलग था। हमें लगा कि यह अच्छी बल्लेबाजी विकेट है, लेकिन हम अच्छी बल्लेबाजी नहीं कर पाए।' यह पूछे जाने पर कि क्या उनके बल्लेबाज अति आत्मविश्वासी थे? रजत ने कहा, 'मुझे ऐसा नहीं लगता। हर बल्लेबाज सकारात्मक होकर खेल रहा था और इंटेंट भी दिखा रहा था, लेकिन एक विकेट पर 80 से चार विकेट पर 90 रन हो जाना स्वीकार्य नहीं था। हमारे पास अच्छी बल्लेबाजी क्रम है, लेकिन हमें स्थिति का आकलन करने की जरूरत है। हमारे लिए एक चीज जो सकारात्मक रही है, वह है टिम डेविड। डेविड ने रन गति बढ़ाई। उन्होंने शानदार बल्लेबाजी की। पावरप्ले में गेंदबाजी भी खास था। हम दूसरी टीमों के घर पर अपने रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोच रहे, लेकिन हमें अच्छा क्रिकेट खेलना होगा और चीजें सामान्य रखनी होंगी।'

IPL 2025: धोनी बने चेन्नई के कप्तान, ऋतुराज चोट के कारण आईपीएल से बाहर; सुपरकिंग्स पहले भी उठा चुकी ऐसा कदम
विज्ञापन

दिल्ली छह विकेट से जीती
मैच की बात करें तो केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स की नाबाद 111 रन की साझेदारी के दम पर दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को चिन्नास्वामी स्टेडियम में छह विकेट से पटखनी दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 163 रन बनाए। जवाब में दिल्ली ने 17.5 ओवर में चार विकेट खोकर 169 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। अक्षर पटेल के नेतृत्व वाली टीम की यह लगातार चौथी जीत है जबकि आरसीबी को पांच मैचों में दूसरी बार हार झेलनी पड़ी। 

164 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत खराब हुई। उन्होंने महज 58 के स्कोर पर चार विकेट खो दिए थे। इसके बाद केएल राहुल और ट्रिस्टन स्टब्स ने पांचवें विकेट के लिए नाबाद साझेदारी निभाई और टीम को जीत दिलाई। इस दौरान विकेटकीपर बल्लेबाज राहुल 93 रन बनाकर नाबाद रहे। उनके बल्ले से सात चौके और छह छक्के निकले। वहीं, स्टब्स ने चार चौके और एक छक्के की सहायता से नाबाद 38 रन बनाए। आरसीबी के लिए भुवनेश्वर कुमार ने दो विकेट लिए जबकि यश दयाल और सुयश शर्मा को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें