फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs SRH: कामिंदु मेंडिस ने बाउंड्री पर पकड़ा हैरतअंगेज कैच, डेवाल्ड ब्रेविस भी रह गए हैरान; फैंस हुए कायल

Fri, 25 Apr 2025 08:55 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

चेन्नई के लिए आईपीएल में डेब्यू मैच खेलने उतरे डेवाल्ड ब्रेविस शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने 25 गेंदों में एक चौके और चार छक्के की मदद से 42 रनों की धुआंधार पारी खेली। 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हर्षल पटेल के खिलाफ दाएं हाथ के बल्लेबाज ने लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट खेला लेकिन  वहां से थोड़ी दूरी पर मौजूद कामिंदु मेंडिस ने जबरदस्त छलांग लगाकर कैच लपक लिया।
विज्ञापन
ब्रेविस-मेंडिस - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 का 43वां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में हैदराबाद ने सीएसके को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है। चेपॉक में जारी इस मैच में हैदराबाद के घातक ऑलराउंडर कामिंदु मेंडिस ने शानदार कैच लेकर सभी को हैरान कर दिया। इसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

ब्रेविस ने लपका शानदार कैच
चेन्नई के लिए आईपीएल में डेब्यू मैच खेलने उतरे डेवाल्ड ब्रेविस शानदार फॉर्म में नजर आए। उन्होंने 25 गेंदों में एक चौके और चार छक्के की मदद से 42 रनों की धुआंधार पारी खेली। 13वें ओवर की पांचवीं गेंद पर हर्षल पटेल के खिलाफ दाएं हाथ के बल्लेबाज ने लॉन्ग ऑफ की तरफ शॉट खेला लेकिन  वहां से थोड़ी दूरी पर मौजूद कामिंदु मेंडिस ने जबरदस्त छलांग लगाकर कैच लपक लिया। शुरुआत में लग रहा था कि वह यह कैच नहीं पकड़ पाएंगे लेकिन मेंडिस ने सुपरमैन बनकर गेंद लपक ली। उनके इस कारनामे को देखकर हर कोई हैरान रह गया। ब्रेविस खुद चौंक गए। वहीं, कमेंटटेर ने इस कैच को कैच ऑफ द टूर्नामेंट करार दिया।

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें