फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSK vs MI: चेपॉक पर फिर दिखा माही का जलवा, मैदान पर आते ही 'थाला-थाला...' की गूंज; फैंस ने ऐसे किया स्वागत

Mon, 24 Mar 2025 07:35 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

सीएसके को जीत के लिए आठ गेंदों में चार रनों की आवश्यकता थी। जडेजा 19वें ओवर की चौथी गेंद पर रनआउट हो चुके थे। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी आए। जैसे ही दाएं हाथ के बल्लेबाज डगआउट से निकलकर मैदान की ओर बढ़े, स्टेडियम थाला-थाला के शोर से गूंज उठा।
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2025 की शुरुआत हो चुकी है और महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। रविवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए तीसरे मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने चार विकेट से जीत के साथ शानदार अंदाज में अपने अभियान का आगाज किया। इसी के साथ पूर्व कप्तान धोनी एक बार फिर प्रशंसकों का दिल जीतने में कामयाब हुए। वह बल्लेबाजी के लिए आए और स्टेडियम थाला-थाला के शोर गूंज उठा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Video: मैदान पर दिखा एमएस धोनी-दीपक चाहर का याराना, हाथ मिलाने आए पूर्व साथी के साथ थाला ने किया ऐसा व्यवहार    

धोनी के दीवाने हुए प्रशंसक
दरअसल, सीएसके को जीत के लिए आठ गेंदों में चार रनों की आवश्यकता थी। जडेजा 19वें ओवर की चौथी गेंद पर रनआउट हो चुके थे। आठवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए महेंद्र सिंह धोनी आए। जैसे ही दाएं हाथ के बल्लेबाज डगआउट से निकलकर मैदान की ओर बढ़े, स्टेडियम थाला-थाला के शोर से गूंज उठा। इसके बाद धोनी क्रीज पर पहुंचे और दो गेंदें खेंली। हालांकि, उन्होंने कोई रन नहीं बनाया। ओवर की समाप्ति के बाद धोनी नॉन स्ट्राइकर एंड पर पहुंच गए और रचिन रवींद्र स्ट्राइकर्स एंड पर पहुंचे। उन्होंने छक्के के साथ मैच समाप्त कर दिया।

विज्ञापन

चेन्नई बनाम मुंबई - फोटो : ANI
मैच में क्या हुआ?
रचिन रवींद्र और ऋतुराज गायकवाड़ की अर्धशतकीय पारियों की बदौलत चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने मुंबई इंडियंस (एमआई) को चार विकेट से हराकर जीत के साथ आगाज किया। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 155 रन बनाए। जवाब में सीएसके ने 19.1 ओवर में छह विकेट पर 158 रन बनाए और मुकाबला अपने नाम कर लिया। नियमित कप्तान हार्दिक पांड्या की गैरमौजूदगी में पहला मैच खेलने उतरी मुंबई को करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा। 2012 के बाद से मुंबई सत्र का पहला मुकाबला नहीं जीत पाई है। यह उनकी पहले मैच में लगातार 13वीं हार है। 

ये भी पढ़ें: CSK vs MI: सत्र के पहले मैच में मुंबई की लगातार 13वीं हार, 2012 में आखिरी बार जीती; चेन्नई ने की शानदार शुरुआत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें