फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corbin Bosch: पीएसएल छोड़ आईपीएल में खेलने को क्यों राजी हुए कॉर्बिन बॉश? खिलाड़ी ने दिया PCB के नोटिस का जवाब

Wed, 19 Mar 2025 05:22 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉश का आईपीएल में डेब्यू होना बाकी है लेकिन वह रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं। अब वह 22 मार्च से शुरू होने वाले 18वें सत्र में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने पीसीबी को कानूनी नोटिस का जवाब दिया।
विज्ञापन
कॉर्बिन बॉश - फोटो : Corbin Bosch-instagram (screengrab)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर कॉर्बिन बॉशन जल्द ही आईपीएल 2025 में खेलते नजर आएंगे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने लिजाद विलियम्स की जगह टीम में शामिल किया गया है। इससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) ने बॉश को कानूनी नोटिस भेजकर पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) छोड़ने को छोड़ने का कारण पूछा था, जिसका अब खिलाड़ी ने जवाब दिया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: BCCI: विदेश दौरे पर परिवार के साथ यात्रा के नियम में होगा बदलाव? बीसीसीआई सचिव ने कोहली की मांग पर दिया अपडेट

बॉश ने दिया पीसीबी के नोटिस का जवाब
बॉश का आईपीएल में डेब्यू होना बाकी है लेकिन वह रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा रह चुके हैं। अब वह 22 मार्च से शुरू होने वाले 18वें सत्र में मुंबई इंडियंस के लिए खेलते नजर आएंगे। इससे पहले उन्होंने पीसीबी को कानूनी नोटिस का जवाब दिया। क्रिकेट पाकिस्तान की रिपोर्ट के अनुसार, बॉश ने कहा कि उनका फैसला पीएसएल का अनादर करने के लिए नहीं था। उन्होंने कहा कि उन्हें अपने भविष्य को प्राथमिकता देनी होगी, क्योंकि मुंबई इंडियंस न केवल एक मजबूत आईपीएल टीम है, बल्कि कई अन्य लीगों में भी उनकी फ्रेंचाइजी हैं, जिससे उनके करियर को काफी फायदा हो सकता है।

पीसीबी ने क्यों भेजा नोटिस?
पीसीबी ने कॉर्बिन बॉश को बोर्ड के साथ उनके अनुबंध संबंधी प्रतिबद्धता के उल्लंघन के लिए कानूनी नोटिस जारी किया है। इस साल 13 जनवरी को लाहौर में आयोजित पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) 'प्लेयर्स ड्राफ्ट' के 10वें चरण के दौरान डायमंड श्रेणी में पेशावर जाल्मी द्वारा चुना गया था।

इस महीने की शुरुआत में  मुंबई इंडियंस ने घोषणा की कि उसने दक्षिण अफ्रीका के चोटिल लिजाद विलियम्स की जगह लेने के लिए बॉश को टीम में शामिल किया है। बॉश को उनके एजेंट के माध्यम से कानूनी नोटिस भेजा गया था जिसमें खिलाड़ी से पेशेवर और अनुबंध संबंधित प्रतिबद्धताओं से हटने के कदम को उचित ठहराने के लिए पूछा गया है। पीसीबी प्रबंधन ने लीग से उनके जाने के बाद होने वाले परिणाम को भी बताया है और निर्धारित समय सीमा के भीतर उनका जवाब मांगा है। 

MI केपटाउन को जीत दिला चुके बॉश
पीएसएल के 2016 में लॉन्च होने के बाद से यह पहली बार है कि इसकी विंडो आईपीएल के साथ कई मैचों के लिए टकराएगी। चैंपियंस ट्रॉफी और पाकिस्तान में अन्य अंतरराष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं के कारण पीसीबी को अपनी पीएसएल विंडो को नियमित फरवरी-मार्च से अप्रैल-मई में करना पड़ा। आईपीएल नीलामी में जिन विदेशी खिलाड़ियों को नहीं चुना गया था उनमें से कई ने बाद में पीएसएल के लिए करार किया जिसमें बॉश भी शामिल हैं। स्टार ऑलराउंडर एसए20 में मुंबई इंडियंस केपटाउन का हिस्सा थे और टीम को जीत दिलाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। इस दौरान उन्होंने सात पारियों में 8.69 की इकोनॉमी से 11 विकेट हासिल किए थे। 

आईपीएल में चमक बिखेरते दिखेंगे बॉश
आईपीएल से पहले बॉश कैरिबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) और मजांसी सुपर लीग (एमएसएल) का हिस्सा रह चुके हैं। उन्होंने 86 टी20 मैचों में 8.38 की इकोनॉमी से 59 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वह दो अर्धशतकों की मदद से 663 रन भी बना चुके हैं। अब वह आईपीएल में अपनी चमक बिखेरते नजर आएंगे।

ये भी पढ़ें: IPL 2025: कुछ मैच या पूरे सीजन से बाहर रहेंगे बुमराह? मुंबई इंडियंस के कोच जयवर्धने के इस बयान ने बढ़ाई चिंता
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें