फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: BCCI ने गेंद पर लार के इस्तेमाल से प्रतिबंध हटाया, 10 टीमों के कप्तानों ने बैठक में जताई सहमति

Thu, 20 Mar 2025 03:11 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल के दिशा निर्देश आईसीसी के अधिकार क्षेत्र से परे हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार कोरोना से पहले गेंद पर लार लगाना आम बात थी। अब कोरोना का खतरा नहीं है तो आईपीएल में गेंद पर लार लगाने का लगा प्रतिबंध हटाने में बुराई नहीं है।
विज्ञापन
आईपीएल 2025 - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीसीसीआई ने गुरुवार को आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 में गेंद पर लार के इस्तेमाल पर प्रतिबंध हटा दिया। बोर्ड ने यह फैसला 10 टीमों के कप्तानों की सहमति के बाद लिया। आईसीसी ने कोरोना के दौरान गेंद को चमकाने के लिए उस पर लार लगाने पर प्रतिबंध लगा दिया था। आईपीएल ने भी प्रतिबंध जारी रखा। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बीसीसीआई के एक शीर्ष अधिकारी के हवाले से कहा- यह निर्णय मुंबई में कप्तानों की बैठक में लिया गया। लार पर प्रतिबंध हटा लिया गया है। अधिकांश कप्तान इस कदम के पक्ष में थे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Chahal-Dhanashree Divorce: धनश्री ने पहली बार में ठुकराया था चहल का प्यार, फिर ऐसे परवान चढ़ा इश्क, पूरी कहानी
Trending Videos

कोरोना के दौरान बना था नियम
आईपीएल के दिशा निर्देश आईसीसी के अधिकार क्षेत्र से परे हैं। बीसीसीआई के एक अधिकारी के अनुसार कोरोना से पहले गेंद पर लार लगाना आम बात थी। अब कोरोना का खतरा नहीं है तो आईपीएल में गेंद पर लार लगाने का लगा प्रतिबंध हटाने में बुराई नहीं है। इससे पहले भारतीय टीम के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने आईसीसी से गेंद पर लार का इस्तेमाल करने की मंजूरी देने का आग्रह किया था। लार के इस्तेमाल पर रोक से तेज गेंदबाजों को रिवर्स स्विंग कराने में कठिनाई हो रही थी। इस पर अब बीसीसीआई ने मंजूरी दे दी है। 

शमी ने उठाई थी प्रतिबंध हटाने की मांग
मोहम्मद शमी ने कहा था कि गेंद पर लार लगाने की जरूरत है वरना यह पूरी तरह से बल्लेबाजों के पक्ष में हो जाएगा। शमी ने कहा, 'हम रिवर्स स्विंग करने का प्रयास करते हैं, लेकिन आप गेंद पर लार का इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं। हम लगातार लार का इस्तेमाल करने की मंजूरी मांग रहे हैं और रिवर्स स्विंग होने से खेल दिलचस्प हो जाएगा।'

22 मार्च से आईपीएल के 18वें सीजन का आगाज
आईपीएल 2025 का आगाज 22 मार्च से होने जा रहा है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियंस कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा। इस साल 10 टीमों के बीच 13 स्थानों पर 65 दिनों में कुल 74 मैच खेले जाएंगे, जिसमें 70 लीग राउंड और चार प्लेऑफ के मुकाबले होंगे। फाइनल समेत प्लेऑफ के सभी मुकाबले 20 से 25 मई तक हैदराबाद और कोलकाता में खेले जाएंगे।

हैदराबाद 20 मई, 2025 और 21 मई को क्वालिफायर 1 और एलिमिनेटर की मेजबानी करेगा। इसके बाद कोलकाता 23 मई, 2025 को क्वालिफायर 2 की और 25 मई को फाइनल की मेजबानी करेगा। आईपीएल 2025 में कुल 12 डबल हेडर्स हैं। डबल हेडर वाले दिन पहला मैच दोपहर साढ़े तीन बजे से और दूसरा मैच शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। 

इन मुद्दों पर लिया गया निर्णय
इस बैठक में बीसीसीआई ने ऊंचाई वाली वाइड और ऑफ स्टंप के बाहर की वाइड के लिए डीआरएस के इस्तेमाल को भी मंजूरी दे दी है। अधिकारी ने कहा- ऑफ स्टंप के बाहर की वाइड और ऊंचाई वाली वाइड के बारे में फैसला करने के लिए हॉक आई और बॉल ट्रैकिंग का इस्तेमाल किया जाएगा।

'सेकेंड बॉल' नियम भी इस साल लागू होगा
इस बैठक में एक नए नियम पर चर्चा हुई, जिसका नाम 'सेकेंड बॉल' है। इसके तहत रात के मैचों में ड्यू के प्रभाव को कम करने के लिए गेंद को दूसरी पारी में बदला जा सकता है। दरअसल, ओस के कारण गेंद गीली हो जाती है और गेंदबाजों को ग्रिप या पकड़ने में कठिनाई होती है। इसका फायदा बल्लेबाजों को मिलता है। यही कारण है कि दूसरी पारी के 11वें ओवर के बाद गेंदबाजी करने वाली टीम गेंद बदलने की मांग कर सकती है। अंपायरों की सहमति के बाद पुरानी गेंद को उसी स्तर की घिसावट वाली गेंद से बदला जाएगा, जिससे खेल का संतुलन बरकरार रहे। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: अब राजस्थान ने भी शुरुआती तीन मैचों की लिए बदला कप्तान, इस युवा को सौंपी कमान, सैमसन को दी नई भूमिका
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें