आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी अब से कुछ ही दिन बाद सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में होगी। आईपीएल में इस बार भी फ्रेंचाइजी युवा खिलाड़ियों के साथ ही कुछ अनुभवी खिलाड़ियों को टीम में शामिल करना चाहेगी। इस बार इंग्लैंड के पूर्व तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन भी नीलामी में शामिल होंगे और देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी टीम उनके लिए बोली लगाती है।
आईपीएल 2025
- फोटो : अमर उजाला
204 स्थानों के लिए जोर लगाएंगी फ्रेंचाइजी
आईपीएल 2025 के लिए खिलाड़ियों की मेगा नीलामी 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के शहर जेद्दाह में होगी। इस बार कुल 1574 खिलाड़ियों ने इसके लिए पंजीकरण कराया था, लेकिन कुल 574 खिलाड़ियों को चयनित किया गया जिनमें से 366 भारतीय और 208 विदेशी खिलाड़ी, जबकि तीन सहयोगी राष्ट्र के हैं। इर बार कुल 330 अनकैप्ड खिलाड़ी भी अपनी अपनी किस्मत आजमाएंगे जिसमें से 318 भारतीय और 12 विदेशी खिलाड़ी हैं। सभी 10 फ्रेंचाइजी 204 खाली स्थानों के लिए बोली लगाएंगी जिसमें से 70 विदेशी खिलाड़ी होंगे।
आईपीएल
- फोटो : अमर उजाला
टीमें जमकर लुटाएंगी पैसा
खिलाड़ियों को रिटेन करने के बाद सभी 10 फ्रेंचाइजी के पास कुल 641.5 करोड़ रुपये उपलब्ध हैं। पिछली बार मिनी नीलामी में टीमों ने कुल 230.45 करोड़ रुपये खर्च किए थे। जाहिर है कि इस बार यह आंकड़ा बढ़ेगा। पिछली बार जब बड़ी नीलामी हुई थी तो उस वक्त टीमों ने 551.7 करोड़ रुपये लुटाए थे। इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि सभी फ्रेंचाइजी कुल कितनी रकम खिलाड़ियों पर लुटाती हैं। आइए जानते हैं आईपीएल नीलामी में उतरने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन हैं...
प्रवीण तांबे
- फोटो : IPL
प्रवीण तांबे नीलामी में बिकने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी
अनुभवी स्पिनर प्रवीण तांबे आईपीएल इतिहास में सबसे उम्रदराज खिलाड़ी है जो नीलामी में बिके थे। 2020 में 48 साल दो महीने और 11 दिन की उम्र में प्रवीण आईपीएल नीलामी में बिके थे। उस समय कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ने 20 लाख रुपये में तांबे को खरीदा था।
ब्रैड हॉग
- फोटो : Twitter
44 साल की उम्र में बिके थे हॉग
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ब्रैड हॉग हैं जिन्हें 2015 में केकेआर ने 50 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिनर हॉग की उम्र उस वक्त 44 साल 10 दिन थी।
प्रशंसक के लिए टीशर्ट पर ऑटोग्राफ देते अमित मिश्रा।
- फोटो : amar ujala
एंडरसन तोड़ेंगे मिश्रा का रिकॉर्ड
इस बार नीलामी में जेम्स एंडरसन भी शामिल होंगे। हाल ही में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने वाले एंडरसन 41 साल के हैं और वह नीलामी में शामिल होने वाले तीसरे उम्रदराज खिलाड़ी होंगे। उन्होंने इस मामले में भारत के स्पिनर अमित मिश्रा को पीछे छोड़ा जो 2023 में 40 साल 29 दिन की उम्र में आईपीएल नीलामी में शामिल हुए थे। उस वक्त मिश्रा को लखनऊ सुपरजाएंट्स ने 50 लाख रुपये में खरीदा था।
मुथैया मुरलीधरन
- फोटो : SLC
39 की उम्र में आरसीबी ने लगाई थी मुरलीधरन की बोली
श्रीलंका के पूर्व दिग्गज स्पिनर मुथैया मुरलीधरन भी इस लिस्ट में शामिल हैं। उन्हें 2012 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने 39 साल नौ महीने 18 दिन की उम्र में 1.12 करोड़ रुपये में खरीदा था।