फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2025: अगले साल केकेआर का नया घरेलू मैदान हो सकता है अगरतला, जानें पूरा मामला

Fri, 01 Nov 2024 03:56 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केकेआर ने चार कैप्ड और दो अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती के रूप में चार कैप्ड खिलाड़ी और रमनदीप सिंह और हर्षित राणा के रूप में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया है।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

त्रिपुरा के नरसिंहगढ़ में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम 2025 आईपीएल सत्र में कोलकाता नाइट राइडर्स का दूसरा घरेलू मैदान हो सकता है चूंकि कोलकाता के ईडन गार्डन में बड़े पैमाने पर नवीनीकरण का काम शुरू होने वाला है। नरसिंहगढ़ स्टेडियम का निर्माण 2017 में शुरू हुआ जिसकी लागत 185 करोड़ रूपये है लेकिन अभी तक स्टेडियम तैयार नहीं हो सका है।
विज्ञापन

त्रिपुरा क्रिकेट संघ के सचिव सुब्रत डे ने कहा, 'आईपीएल अध्यक्ष अरूण कुमार धूमल ने हाल ही में स्टेडियम का दौरा किया । उन्होंने कहा कि अगर फरवरी तक स्टेडियम तैयार हो जाता है तो यह केकेआर का दूसरा घरेलू मैदान हो सकता है।' उन्होंने कहा, 'हमारे पास आईपीएल मैचों की मेजबानी का सुनहरा मौका है लिहाजा हमने मशहूर कंस्ट्रक्शन एजेंसी को काम फरवरी 2025 तक पूरा करने के लिये कहा है।'
विज्ञापन

केकेआर ने चार कैप्ड और दो अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने आंद्रे रसेल, सुनील नरेन, रिंकू सिंह और वरुण चक्रवर्ती के रूप में चार कैप्ड खिलाड़ी और रमनदीप सिंह और हर्षित राणा के रूप में दो अनकैप्ड खिलाड़ियों को रिटेन किया है। फ्रेंचाइजी ने रिंकू सिंह को सबसे ज्यादा 13 करोड़ रुपये में रिटेन किया। वहीं, सुनील नरेन, वरुण और आंद्रे रसेल को 12-12 करोड़ रुपये में रिटेन किया है। हर्षित और रमनदीप को फ्रेंचाइजी ने चार-चार करोड़ रुपये में रिटेन किया। कोलकाता ने छह खिलाड़ियों को रिटेन करके अपने आरटीएम के ऑप्शन को भी खत्म कर दिया। अब ऑक्शन में टीम आरटीम का इस्तेमाल नहीं कर सकती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें