कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत के साथ आईपीएल का 17वां सीजन समाप्त हो गया। गौतम गंभीर की मेंटरशिप और श्रेयस अय्यर की कप्तानी ने केकेआर को 10 साल बाद उनका तीसरा खिताब जिताया। उनकी इस जीत में तज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने अहम भूमिका निभाई। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने अपने तीन ओवर के स्पेल में 4.66 के इकोनॉमी रेट से सिर्फ 14 रन खर्च किए और दो विकेट हासिल किए। सीजन की शुरुआत उनके लिए कुछ खास नहीं रही लेकिन अंत तक आते-आते उन्होंने अपनी कीमत के साथ न्याय किया। आज हम आपको 10 ऐसे खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जिन पर टीमों ने नीलमी के दौरान पानी की तरह पैसा बहाया।
आइये जानते हैं इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन कैसा रहा...
मिचेल स्टार्क
कोलकाता नाइट राइडर्स ने ऑस्ट्रेलिया के घातक गेंदबाज मिचेल स्टार्क को आईपीएल 2024 की नीलामी में 24.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। बाएं हाथ के गेंदबाज इस सीजन शुरुआत में काफी महंगे साबित हुए। हालांकि, सीजन के अंत तक आते-आते वह अपनी लय में लौट आए। केकेआर के लिए स्टार्क ने 14 मैचों में 17 विकेट चटकाए।
पैट कमिंस
- फोटो : IPL/BCCI
पैट कमिंस
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान और घातक गेंदबाज पैट कमिंस को 20.75 करोड़ रुपए में टीम का हिस्सा बनाया गया। उन्होंने अपनी कीमत के साथ न्याय किया और हैदराबाद को फाइनल तक पहुंचाया। हालांकि, कमिंस अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके लेकिन उनकी अगुवाई में हैदराबाद ने तमाम रिकॉर्ड कायम किए। कमिंस के नेतृत्व में हैदराबाद ने आईपीएल के इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर बनाया। इस सीजन उन्होंने 18 विकेट चटकाए।
डेरिल मिचेल
- फोटो : IPL/BCCI
डेरिल मिचेल
14 करोड़ की मोटी रकम खर्च कर चेन्नई सुपर किंग्स ने डेरिल मिचेल को टीम का हिस्सा बनाया था। वह इस सीजन शानदार रहे। उन्होंने 13 मैचों में 142.60 के स्ट्राइक रेट से 318 रन बनाए। इस सीजन उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकले। न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ने अपने धमाकेदार प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।
हर्षल पटेल
- फोटो : IPL/BCCI
हर्षल पटेल
पंजाब किंग्स के घातक गेंदबाज हर्षल पटेल आईपीएल 2024 में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे। इस सीजन उन्हें टीम मैनेजमेंट ने 11.75 करोड़ रुपए में खरीदा था। हर्षल ने भी अपनी कीमत के साथ न्याय किया और 24 विकेट लेकर पर्पल कैप हासिल की।
अल्जारी जोसेफ
- फोटो : IPL
अल्जारी जोसेफ
कैरिबियाई खिलाड़ी अल्जारी जोसेफ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए सिरदर्द साबित हुए। उन्हें नीलामी में 11.5 करोड़ रुपए की मोटी रकम खर्च कर टीम का हिस्सा बनाया गया था। हालांकि, वह अपनी कीमत के साथ न्याय नहीं कर पाए। इस सीजन उन्हें तीन मैचों में खेलने का मौका मिला लेकिन वह सिर्फ एक विकेट हासिल कर सके।
स्पेंसर जॉनसन
- फोटो : IPL
स्पेंसर जॉनसन
आईपीएल 2024 की नीलामी में गुजरात टाइटंस ने ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज पर जमकर पैसा बहाया। टीम मैनेजमेंट ने 10 करोड़ रुपए में बाएं हाथ के गेंदबाज को टीम का हिस्सा बनाया। हालांकि, तेज गेंदबाज पूरी तरह से फ्लॉप रहे। उन्होंने सिर्फ चार विकेट चटकाए। माना जा रहा है कि उन्हें अगले सीजन से पहले बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।
समीर रिजवी
- फोटो : IPL/BCCI
समीर रिजवी
चेन्नई सुपर किंग्स ने अनकैप्ड समीर रिजवी को 8.4 करोड़ रुपए में खरीदकर सभी को हैरान कर दिया था। हालांकि, युवा बल्लेबाज टीम मैनेजमेंट के इस भरोसे को कायम रखने में कामयाब नहीं हुआ। उन्हें आठ मैचों में खेलने का मौका मिला लेकिन वह सिर्फ 51 रन बना सके। इस सीजन रिजवी का सर्वोच्च स्कोर 21 रन रहा।
राइली रूसो
- फोटो : IPL/BCCI
राइली रूसो
अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए मशहूर राइली रूसो इस सीजन खतरनाक साबित हुए। पंजाब किंग्स के इस बल्लेबाज को आठ मैचों में खेलने का मौका मिला। जिसमें उन्होंने 181.90 के स्ट्राइक रेट से 211 रन बनाए। इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 61 रनों का रहा। 2014 में आईपीएल में डेब्यू करने वाले इस खिलाड़ी को पंजाब किंग्स ने आठ करोड़ रुपए में टीम का हिस्सा बनाया था।
शाहरुख खान
- फोटो : IPL/BCCI
शाहरुख खान
शाहरुख खान को गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2024 की नीलामी में 7.4 करोड़ रुपए में टीम का हिस्सा बनाया। हालांकि, यह सीजन उनके लिए एक बुरे सपने जैसा साबित हुआ। सात मैचों में वह सिर्फ 127 रन बना सके। माना जा रहा है कि अगले सीजन में उन्हें रिलीज कर दिया जाएगा।
रोवमैन पॉवेल
- फोटो : IPL/BCCI
रोवमैन पॉवेल
राजस्थान रॉयल्स ने 7.4 करोड़ रुपए में कैरेबियाई बल्लेबाज रोवमैन पॉवेल को टीम का हिस्सा बनाया। हालांकि, टीम मैनेजमेंट का यह दांव उल्टा पड़ गया। पॉवेल न केवल चौके और छक्के लगाने में असफल रहे बल्कि जिस कीमत पर उन्हें चुना गया था उसे देखते हुए उनका स्ट्राइक रेट भी खराब था। पॉवेल नौ मैचों में सिर्फ 103 रन बनाए।