फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: केकेआर के रंग में रंगा बुर्ज खलीफा, दुनिया की सबसे ऊंची इमारत से शाहरुख को मिली जीत की बधाई, Video

Wed, 29 May 2024 11:40 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केकेआर को आईपीएल का खिताब जीते लंबा समय बीत चुका था और टीम प्रबंधन का कोई भी प्रयोग ट्रॉफी का सूखा समाप्त नहीं करा पा रहा था। ऐसे में कोलकाता ने एक बार फिर अपने पूर्व कप्तान की ओर देखा। गंभीर 2022 सीजन से आईपीएल में शामिल हुई लखनऊ सुपरजाएंट्स के मेंटर के तौर पर जुड़े और उन्होंने दो बार टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया।
विज्ञापन
कोलकाता नाइट राइडर्स - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 26 मई को सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ ऐतिहासिक जीत दर्ज की और तीसरी बार खिताब पर कब्जा जमाया। इससे पहले केकेआर ने साल 2012 और 2014 में आईपीएल का टाइटल जीता था। कोलकाता की जीत का जश्न पूरी दुनिया में मनाया गया। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें बुर्ज खलीफा भी केकेआर के रंग में रंगा दिखा। 
विज्ञापन


चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद ने 18.3 ओवर में 113 रन बनाए। जवाब में कोलकाता ने 10.3 ओवर में दो विकेट गंवाकर 114 रन बनाए और आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया। इस मैच में कोलकाता ने गेंद और बल्ले से विस्फोटक प्रदर्शन किया। 

बुर्ज खलीफा से दी गई शाहरुख को बधाई
कोलकाता की जीत का खुमार दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर भी चढ़ा। बुर्ज खलीफा को केकेआर के पर्पल रंग में रंग दिया गया। शाहरुख खान को उनकी टीम की जीत के लिए दुबई की तरफ से बधाई दी गई। बुर्ज खलीफा और बॉलीवुड अभिनेता का पुराना नाता रहा है। जब भी उनकी कोई फिल्म आती है तो उसका ट्रेलर इस इमारत के जरिए दिखाया जाता है। अब सोशल मीडिया पर केकेआर की जीत के जश्न का वीडियो वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


गंभीर ने मेंटर के तौर पर की सफल वापसी
केकेआर को आईपीएल का खिताब जीते लंबा समय बीत चुका था और टीम प्रबंधन का कोई भी प्रयोग ट्रॉफी का सूखा समाप्त नहीं करा पा रहा था। ऐसे में कोलकाता ने एक बार फिर अपने पूर्व कप्तान की ओर देखा। गंभीर 2022 सीजन से आईपीएल में शामिल हुई लखनऊ सुपरजाएंट्स के मेंटर के तौर पर जुड़े और उन्होंने दो बार टीम को प्लेऑफ तक पहुंचाया। 2023 सीजन के बाद यह खबरें आने लगी कि शाहरुख खान गंभीर को दोबारा टीम में शामिल करने में रुचि जता रहे हैं और आखिरकार गंभीर की मेंटर के तौर पर कोलकाता में वापसी हुई। गंभीर के साथ-साथ कोलकाता के लिए यह सुखद संकेत रहा क्योंकि टीम लंबे इंतजार के बाद आखिरकार 10 साल का खिताबी सूखा समाप्त करने में कामयाब रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें