फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: आईपीएल में धोनी की कामयाबी का क्या है राज, खुद को कैसे रखते हैं सुपर फिट? वीडियो में खोला राज, देखें

Sun, 28 Apr 2024 04:17 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

लोगों के सोने का समय आमतौर पर रात में 10 से छह या 11 से सात बजे तक होता है, लेकिन धोनी के लिए यह सुबह तीन बजे से सुबह 11 बजे तक है क्योंकि आईपीएल मैच काफी देर तक चलता है।
विज्ञापन
धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के महानतम और सबसे उम्रदराज क्रिकेटर्स में से एक हैं। वह 42 साल की उम्र में भी अपनी फ्रेंचाइजी चेन्नई सुपर किंग्स के लिए इस सीजन प्रभावी प्रदर्शन कर रहे हैं और लंबे-लंबे छक्के लगा रहे हैं। हालांकि, उनकी इस कामयाबी और फिटनेस के पीछे क्या राज है, इसको लेकर कभी बातचीत नहीं हुई। अब आईपीएल के ऑफिशियल ब्रॉडकास्टर द्वारा साझा किए गए एक वीडियो में धोनी ने खुलासा किया है कि वह अपने नींद के टाइम टेबल को लेकर काफी सीरियस हैं। उन्होंने कहा कि इसे कई लोगों ने बेतुका बताया लेकिन माही ने कभी उनकी बात नहीं सुनी और इसी ने उन्हें आईपीएल मैचों के लिए तरोताजा रहने में मदद की।
विज्ञापन

महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
वीडियो में धोनी को यह कहते हुए सुना जा सकता है, 'कुछ लोगों के मुताबिक यह सबसे बेतुका टाइम-टेबल में से एक था, लेकिन वर्षों से इसने मेरी मदद की। आईपीएल शुरू होने से पांच-सात दिन पहले मैं इस तरह सोचना शुरू कर देता हूं और मैं अपना दिमाग उसी तरह से ट्रेनिंग करना शुरू कर देता हूं। हमारे पास प्लस पॉइंट था कि हम उस फ्लाइट को पकड़ने की कोशिश करते थे जो 12 बजे के बाद होती थी।'

धोनी - फोटो : IPL/BCCI
धोनी ने कहा- मैं बहुत देर तक सोता था क्योंकि जब मैच होते हैं, तो 8 से 11-11.30 तक चलते हैं। पोस्ट मैच प्रेजेटेंशन के बाद कोई भी खिलाड़ी अपना किट बैग पैक करता है। फिर देर रात खाना होता है। जब तक आप होटल वापस पहुंचते हैं, तब तक लगभग रात के 1-1:15 बज चुके होते हैं। उसके बाद आपको होटल में अपना सामान पैक करना होता है, किट बैग को बाहर छोड़ देना होता है और जब तक आप यह सब करते हैं, तब तक बहुत देर हो चुकी होती है, मान लीजिए कि लगभग रात के 2:30 बज चुके होते हैं।

धोनी - फोटो : IPL/BCCI
लोगों के सोने का समय आमतौर पर रात में 10 से छह या 11 से सात बजे तक होता है, लेकिन धोनी के लिए यह सुबह तीन बजे से सुबह 11 बजे तक है क्योंकि आईपीएल मैच काफी देर तक चलता है। वह कहते हैं- इसलिए रात 10 से छह बजे या 11 से सात बजे तक सोने के बजाय, मैं सुबह तीन से सुबह 11 बजे तक सोता था। तो कम से कम आठ घंटे की नींद जो मुझे चाहिए, वह मुझे निश्चित रूप से मिल जाती है। मुझे रात में हमेशा अच्छी तरह से आराम करने दिया जाता था। आईपीएल सीजन खत्म होने के बाद कभी थकान महसूस नहीं होती थी।
विज्ञापन

धोनी - फोटो : IPL/BCCI
42 साल की उम्र में भी धोनी की फिटनेस इस सीजन कमाल की रही है। उन्होंने छह पारियों में 91 रन बनाए हैं, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट 260 का रहा है। वह आखिरी ओवर में आकर ताबड़तोड़ पारियां खेल रहे हैं। इसके अलावा वह विकेटकीपिंग भी कर रहे। धोनी ने पिछले सीजन के बाद घुटनों की सर्जरी कराई थी और इसके बाद से इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी कर रहे हैं। ऐसा माना जा रहा है कि यह उनका आखिरी आईपीएल सीजन हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें