फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: कब शुरू होगा आईपीएल का अगला सीजन? बीसीसीआई की योजना का हुआ खुलासा! 26 मई को हो सकता है फाइनल

Mon, 22 Jan 2024 02:02 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने हितधारकों के साथ इसे लेकर चर्चा की है। महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन 22 फरवरी से 17 मार्च तक होगा। इस बार सीजन का आयोजन दो शहरों में होगा।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और महेंद्र सिंह धोनी। - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के आगामी सीजन की शुरुआत 22 मार्च को हो सकती है। इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। महिला प्रीमियर लीग की शुरुआत 22 फरवरी को हो सकती है। उसका फाइनल मैच 17 मार्च को खेला जा सकता है। इसके पांच दिन बाद आईपीएल की शुरुआत होने की बात कही जा रही है। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 26 मई को आयोजित होने की संभावना है। आईपीएल के पिछले सीजन में चेन्नई सुपरकिंग्स ने गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार खिताब अपने नाम किया था।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बीसीसीआई ने इस कार्यक्रम को स्वीकृति दे दी है। हालांकि, इसका आधिकारिक एलान नहीं किया है। बीसीसीआई के अधिकारियों ने पहले ही कहा है कि आईपीएल का शेड्यूल देश में होने वाले आम चुनावों की तारीखों के एलान के बाद सामने आएगा। अगर आईपीएल का फाइनल 26 मई को होता है तो टी230 विश्व कप शुरू होने में सिर्फ पांच दिन बचेंगे। वहीं, पांच जून को होने वाले भारत के पहले मैच और आईपीएल फाइनल में नौ दिन का अंतर होगा।

दो शहरों में होगा महिला प्रीमियर लीग का आयोजन
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने अपने हितधारकों के साथ इसे लेकर चर्चा की है। महिला प्रीमियर लीग का दूसरा सीजन 22 फरवरी से 17 मार्च तक होगा। इस बार सीजन का आयोजन दो शहरों में होगा। बेंगलुरु और दिल्ली को मेजबानी मिलेगी। पिछली बार मुंबई के अलग-अलग मैदानों पर सभी मुकाबले हुए थे। माना जा रहा है कि महिला प्रीमियर लीग के शेड्यूल का एलान एक या दो दिन में किया जा सकता है।
विज्ञापन


मुंबई में रोहित शर्मा ने किया अभ्यास
भारतीय क्रिकेट टीम को इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। दोनों टीमों के बीच पहला मुकाबला 25 जनवरी से हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा।  रवींद्र जडेजा और विराट कोहली भारत के अधिकांश खिलाड़ियों ने हैदराबाद में अभ्यास किया। वहीं, कप्तान रोहित शर्मा ने मुंबई के बीकेसी ग्राउंड पर अभ्यास किया। वह सोमवार को टीम के साथ जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें