फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PBKS vs MI: पंजाब के युवा जोश आशुतोष पर भारी पड़ा मुंबई का अनुभव, अंतिम ओवरों में बुमराह-कोएत्जी ने किया कमाल

Fri, 19 Apr 2024 12:16 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 192 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम 183 रन बना सकी और 19.1 ओवर में ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए गेराल्ड कोएत्जी और जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की।
विज्ञापन
पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 के 33वें मैच में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को नौ रनों से हराकर अंक तालिका में सातवां स्थान प्राप्त कर लिया। अब टीम के खाते में छह अंक हो गए हैं जबकि पंजाब की टीम चार अंकों के साथ नौवें स्थान पर बनी है। इस मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 192 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब की टीम 183 रन बना सकी और 19.1 ओवर में ऑलआउट हो गई। मुंबई के लिए गेराल्ड कोएत्जी और जसप्रीत बुमराह ने घातक गेंदबाजी की। दोनों ने तीन-तीन विकेट हासिल किए। बुमराह को उनकी घातक गेंदबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन


पंजाब का शीर्ष क्रम फेल हुआ
193 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी  पंजाब किंग्स की शुरुआत झटकों के साथ हुई। टीम ने 14 गेंदों के स्कोर पर चार विकेट खो दिए थे। पांचवां झटका हरप्रीत सिंह के रूप में लगा जो सिर्फ 13 रन बना सके। इस मैच में सैम करन ने छह, प्रभसिमरन सिंह ने शून्य, रिली रूसो ने एक, और लियाम लिविंगस्टोन ने एक रन बनाया। इस मैच में हरप्रीत सिंह और शशांक सिंह के बीच 35 रन की साझेदारी हुई। शशांक दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से 41 रन बनाने में कामयाब हुए। 

आशुतोष शर्मा ने जड़ा पचासा
मुंबई के खिलाफ आशुतोष शर्मा ने आक्रामक प्रदर्शन किया। उन्होंने मात्र 28 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 217.85 के स्ट्राइक रेट से दो चौके और सात छक्के लगाए। यह उनके करियर का पहला अर्धशतक है। हालांकि, वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए। इस मैच में जितेश शर्मा ने नौ, हरप्रीत बराड़ ने 21, कगिसो रबाडा ने आठ और हर्षल पटेल ने एक (नाबाद) रन बनाए। मुंबई के लिए आकाश मधवाल, हार्दिक पांड्या और श्रेयस गोपाल को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन


सूर्या का रहा दबदबा
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 192 रन बनाए। इस मैच में सूर्यकुमार यादव ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने आईपीएल करियर का 23वां अर्धशतक लगाया। 360 डिग्री बल्लेबाज ने सात चौकों और तीन छक्कों की मदद से 78 रन बनाए। मुंबई को पहला झटका ईशान किशन के रूप में लगा जो सिर्फ आठ रन बना सके। उन्हें रबाडा ने अपना शिकार बनाया। इसके बाद तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए सूर्या ने रोहित के साथ दूसरे विकेट के लिए  81 रन की साझेदारी निभाई। रोहित शर्मा ने 25 गेंदों में 36 रन बनाए। अपने 250वें आईपीएल मैच में उन्होंने दो चौके और तीन छक्के लगाए। इसके बाद सूर्या ने तिलक वर्मा के साथ तीसरे विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी निभाई। उन्हें सैम करन ने 148 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। इसके बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए हार्दिक पांड्या कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। वह सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौटे। इस मैच में टिम डेविड ने 14 रन, रोमारियो शेफर्ड ने एक रन और मोहम्मद नबी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। 

हर्षल पटेल को मिले सबसे ज्यादा विकेट
पंजाब के खिलाफ तिलक वर्मा ने भी आक्रामक पारी खेली। उन्होंने 188.88 के स्ट्राइक रेट से 34 रन बनाए। इस नाबाद पारी के दौरान उनके बल्ले से दो चौके और दो छक्के निकले। आखिरी ओवर में हर्षल पटेल ने कहर बरपाया। उन्होंने तीन विकेट चटकाए। पंजाब के लिए इस मैच में उन्होंने सबसे ज्यादा विकेट लिए। सैम करन ने दो विकेट चटकाए जबकि कगिसो रबाडा को एक सफलता मिली।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें