फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: धवन लेंगे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास? दिग्गज ने अपने करियर पर दिया बड़ा अपडेट, जानें क्या कहा

Fri, 24 May 2024 01:46 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आईपीएल 2024 में धवन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इस सीजन वह सिर्फ पांच मैचों में नजर आए। इनमें सलामी बल्लेबाज ने 125.62 के स्ट्राइक रेट 152 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला।
विज्ञापन
शिखर धवन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम के दिग्गज सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने बताया कि वह ऐसे बदलाव के दौर से गुजर रहे हैं जहां वह जल्द ही अपने जीवन के नए अध्याय की शुरुआत करेंगे। अपने पहले टेस्ट मैच में शतक बनाने और अपने सौवें वनडे मैच में शतक का जश्न मनाने वाले धवन लंबे वक्त से टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2022 में खेला था। अब उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। 
विज्ञापन


धवन का बयान
धवन ने अपनी मौजूदा परिस्थिति पर चर्चा करते हुए कहा, "मैं अभी बदलाव के दौर से गुजर रहा हूं जहां मेरी क्रिकेट विश्राम पर आएगी और मेरे जीवन में एक नया अध्याय शुरू होगा। आपके पास केवल एक निश्चित आयु है। यह ज्यादा से ज्यादा एक वर्ष और है।" धवन ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत 2010 में की थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला वनडे मैच खेला था। जून, 2011 में धवन ने टी20 क्रिकेट में पदार्पण किया जबकि दो साल तक उन्हें टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू के लिए इंतजार करना पड़ा।

चोट की वजह से नहीं खेल सके बाकी बचे मुकाबले
आईपीएल 2024 में धवन कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए। इस सीजन वह सिर्फ पांच मैचों में नजर आए। इनमें सलामी बल्लेबाज ने 125.62 के स्ट्राइक रेट 152 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक निकला। चोट की वजह से वह बाकी मैचों का हिस्सा नहीं बन सके। अब उन्होंने संकेत दिए हैं कि वह जल्द ही अपने करियर को लेकर बड़ा फैसला ले सकते हैं। हालांकि, पंजाब किंग्स के कप्तान ने यह स्पष्ट नहीं किया कि वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास के विषय में चर्चा कर रहे हैं या आईपीएल से संन्यास लेने का विचार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें