फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LSG vs MI: चार विकेट से मुंबई को मात देकर लखनऊ ने अंक तालिका में किया बड़ा बदलाव, स्टोइनिस ने जड़ा अर्धशतक

Tue, 30 Apr 2024 11:56 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

रोमांचक मैच में लखनऊ ने मुंभई को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। इसी के साथ केएल राहुल की टीम के खाते में अ 12 अंक हो गए। वहीं, चेन्नई चौथे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा मुंबई छह अंक और -0.272 के नेट रनरेट के साथ नौवें पायदान पर बरकरार है।
विज्ञापन
लखनऊ सुपर जाइंट्स बनाम मुंबई इंडियंस - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2024 का 48वां मुकाबला लखनऊ सुपर जाएंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया। रोमांचक मैच में लखनऊ ने मुंभई को चार विकेट से हराकर अंक तालिका में तीसरा स्थान हासिल कर लिया। इसी के साथ केएल राहुल की टीम के खाते में अ 12 अंक हो गए। वहीं, चेन्नई चौथे स्थान पर खिसक गई। इसके अलावा मुंबई छह अंक और -0.272 के नेट रनरेट के साथ नौवें पायदान पर बरकरार है। एमआई की यह इस सीजन की सातवीं शिकस्त है।
विज्ञापन


टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। इसके जवाब में लखनऊ ने 19.2 ओवर में छह विकेट खोकर 145 रन बनाए और चार विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया। लखनऊ की इस मैच में शुरुआत झटके के साथ हुई थी। सलामी बल्लेबाजी के लिए उतरे अर्शिन कुलकर्णी बिना खाता खोले पवेलियन लौटे। उन्हें नुवान तुषारा ने एलबीडब्ल्यू आउट किया। 

स्टोइनिस और राहुल ने संभाला मोर्चा
इसके बाद मार्कस स्टोइनिस और केएल राहुल ने मोर्चा संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 58 रनों की साझेदारी हुई। टीम को दूसरा झटका हार्दिक पांड्या ने दिया। उन्होंने आठवें ओवर में कप्तान केएल राहुल को मोहम्मद नबी के हाथों कैच कराया। वह तीन चौकों और एक छक्के की मदद से 28 रन बनाने में कामयाब हुए। इसके बाद तीसरे विकेट के लिए स्टोइनिस और दीपक हुड्डा के बीच 40 रनों की साझेदारी हुई जिसे पांड्या ने ही तोड़ा। उन्होंने दीपक हुड्डा को 99 रन के स्कोर पर आउट किया। वह 18 रन बनाकर लौटे। 
विज्ञापन


स्टोइनिस ने जड़ा अर्धशतक
इस मुकाबले में मार्कस स्टोइनिस ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ 39 गेंदों में अर्धशतक जड़ा। इस सीजन में यह उनके बल्ले से निकला दूसरा शतक है। मुंबई के खिलाफ वह 45 गेंदों में 62 रनों की तूफानी पारी खेलकर आउट हुए। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और दो छक्के निकले। 

19वें ओवर में पलटा पासा
लखनऊ के लिए पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए निकोलस पूरन ने टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने पारी के 19वें ओवर में क्रुणाल पांड्या के साथ 10 रन बटोरे और टीम को जीत के करीब पहुंचा दिया। आखिरी ओवर में टीम ने चार गेंदों के शेष रहते जीत दर्ज कर ली। इस मुकाबले में मुंबई के लिए हार्दिक पांड्या ने दो विकेट चटकाए जबकि तुषारा, कोएत्जी और नबी को एक-एक सफलता मिली।

फ्लॉप रहा मुंबई का बल्लेबाजी क्रम
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस का बल्लेबाजी क्रम इस मुकाबले में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाया। यही वजह रही कि टीम ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 144 रन बनाए। पावरप्ले में 27 रन के स्कोर पर टीम ने चार विकेट खो दिए। रोहित शर्मा चार, सूर्यकुमार यादव 10, तिलक वर्मा सात और हार्दिक पांड्या बिना कोई रन बनाए पवेलियन लौटे। 

किशन-वढेरा के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी
इसके बाद मोर्चा ईशान किशन और नेहल वढेरा ने संभाला। दोनों के बीच 53 रनों की साझेदारी हुई। रवि बिश्नोई ने 14वें वर की आखिरी गेंद पर ईशान किशन को मयंक यादव के हाथों कैच कराया। वह 32 रन बनाकर लौटे। वहीं, नेहल वढेरा 46 रन बनाने में कामयाब हुए। उन्हें मोहसिन खान ने बोल्ड किया। इस मैच में मोहम्मद नबी ने एक रन बनाया। वहीं, टिम डेविड ने 35 और गेराल्ड कोएत्जी ने एक रन बनाया। दोनों इस मैच में नाबाद रहे। आखिरी ओवर में टिम डेविड ने 17 रन चुराए। लखनऊ के लिए मोहसिन खान ने दो विकेट चटकाए। वहीं, स्टोइनिस, नवीन-उल-हक, मयंक यादव और रवि बिश्नोई को एक-एक सफलता मिली।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें