फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: हैदराबाद के फाइनल में एंट्री करते ही खुशी से झूम उठीं काव्या, वायरल हुआ टीम की मालकिन का रिएक्शन

Sat, 25 May 2024 09:21 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

राजस्थान की टीम की यह आईपीएल प्लेऑफ में 11 मैचों में छठी हार है। आईपीएल प्लेऑफ में सर्वाधिक मैच हारने वाली राजस्थान छठी टीम है। प्लेऑफ में सर्वाधिक मैच हारने का अनचाहा रिकॉर्ड आरसीबी के नाम है जो 16 मैचों में 10 मुकाबले गंवा चुकी है, जबकि दूसरे स्थान पर सीएसके की टीम है जिसने 26 प्लेऑफ मैचों में नौ मैच गंवाए हैं।
विज्ञापन
काव्या मारन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद ने शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 36 रनों से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश कर लिया। चेपॉक में खेले गए क्वालिफायर-2 में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी हैदराबाद ने 20 ओवर में नौ विकेट खोकर 175 रन बनाए। जवाब में राजस्थान 20 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बना सकी। हैदराबाद की टीम ने 2018 के बाद कभी खिताबी मैच में प्रवेश नहीं किया था और अब छह साल बाद वह फाइनल खेलने उतरेगी। जीत के बाद टीम की मालकिन काव्या मारन खुशी से झूम उठीं। 
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान की आईपीएल प्लेऑफ में छठी हार
राजस्थान की टीम की यह आईपीएल प्लेऑफ में 11 मैचों में छठी हार है। आईपीएल प्लेऑफ में सर्वाधिक मैच हारने वाली राजस्थान छठी टीम है। प्लेऑफ में सर्वाधिक मैच हारने का अनचाहा रिकॉर्ड आरसीबी के नाम है जो 16 मैचों में 10 मुकाबले गंवा चुकी है, जबकि दूसरे स्थान पर सीएसके की टीम है जिसने 26 प्लेऑफ मैचों में नौ मैच गंवाए हैं। दूसरी ओर, हैदराबाद की टीम तीसरी बार आईपीएल के फाइनल में पहुंचने में सफल रही। हैदराबाद की टीम सबसे पहले 2016 में खिताबी मुकाबले में पहुंची थी, उस वक्त टीम ने खिताब अपने नाम किया था। 

काव्या मारन - फोटो : IPL/BCCI
खुशी से झूम उठीं काव्या मारन
जीत के बाद सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन खुशी से झूम उठीं। उन्हें टीम मैनेजमें के अन्य साथियों को गले लगाते देखा गया। उनका यह रिएक्शन अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है पहले वह टेंशन में दिखती हैं लेकिन जैसे ही टीम जीतती है वह खुशी से उछलने लगती हैं। फैंस को काव्या मारन का यह रिएक्शन काफी पसंद आ रहा है। वे सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। 
विज्ञापन

राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
मैच का हाल
राजस्थान के कप्तान संजू सैमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था, लेकिन हैदराबाद ने खराब शुरुआत से उबरते हुए हेनरिच क्लासेन के 34 गेंदों पर 50 रन की अर्धशतकीय पारी की मदद से 20 ओवर में नौ विकेट पर 175 रन बनाए। जवाब में ध्रुव जुरैल ने अर्धशतक जड़कर टीम को मैच में बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन जरूरी रन रेट इतना ज्यादा था कि जुरैल की कोशिश भी काम नहीं आ सकी। राजस्थान ने 20 ओवर में सात विकेट पर 139 रन बनाए। हैदराबाद के लिए इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे स्पिनर शाहबाज अहमद ने बेहतरीन गेंदबाजी की। शाहबाज ने तीन विकेट लिए और राजस्थान की पारी लड़खड़ा दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें