फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: कौन हैं स्वप्निल सिंह? इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे, चटकाया क्लासेन-मार्करम का विकेट, दिलाई जीत

Fri, 26 Apr 2024 02:21 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

आरसीबी के लिए स्वप्निल ने छह गेंदों में 12 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक चौका और एक ही छक्का लगाया। उनके बल्ले से निकले तूफानी शॉट्स ने सभी को हैरान कर दिया। स्पिन गेंदबाजी में माहिर स्वप्निल यहीं नहीं रुके, उन्होंने गेंदबाजी के दौरान जोरदार धमाका किया।
विज्ञापन
स्वप्निल सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच आईपीएल 2024 का रोमांचक मुकाबला खेला गया। इस मैच में आरसीबी ने सीजन की दूसरी जीत दर्ज की। डुप्लेसिस की टीम ने हैदराबाद को 35 रनों से हराया। गुरुवार को खेले गए मुकाबले में आरसीबी की तरफ से स्वप्निल सिंह ने दमदार प्रदर्शन किया। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ पहले तो बल्ले से आक्रामक रुख अख्तियार किया। इसके बाद उन्होंने कातिलाना गेंदबाजी की। इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर उतरे इस खिलाड़ी ने शानदार प्रभाव डाला।
विज्ञापन


हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 206 रन बनाए। इसके जवाब में सनराइजर्स 20 ओवर में आठ विकेट खोकर सिर्फ 171 रन बना सकी। आरसीबी के लिए स्वप्निल ने छह गेंदों में 12 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने एक चौका और एक ही छक्का लगाया। उनके बल्ले से निकले तूफानी शॉट्स ने सभी को हैरान कर दिया। स्पिन गेंदबाजी में माहिर स्वप्निल यहीं नहीं रुके, उन्होंने गेंदबाजी के दौरान जोरदार धमाका किया। पारी के पांचवें ओवर में उन्होंने दो विकेट चटकाए। इस ओवर की दूसरी गेंद पर स्वप्निल ने एडन मार्करम को एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसके बाद पांचवीं गेंद पर स्वप्निल ने हेनरिक क्लासेन को कैमरन ग्रीन के हाथों कैच आउट कराया। दोनों बल्लेबाज इस मुकाबले में सिर्फ सात-सात रन बना सके। 

15 साल की उम्र में किया डेब्यू
उत्तर प्रदेश के रायबरेली में जन्म लेने वाले स्वप्निल का क्रिकेटिंग करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है। लगभग 15 साल की उम्र में उन्होंने बड़ौदा के लिए फर्स्ट क्लास डेू्ब्यू किया था। साल 2007 में उन्होंने टी20 और 2008 में लिस्ट ए क्रिकेट में पदार्पण किया। 2008 में विश्व कप टीम के लिए उन्होंने दावेदारी पेश की थी। हालांकि, उन्हें मौका नहीं मिला। आईपीएल के पहले सीजन में उन्हें मुंबई इंडियंस ने स्क्वॉड का हिस्सा बनाया था। हालांकि, उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। 
विज्ञापन


33 वर्षीय खिलाड़ी का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन
2014-15 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए खेलते हुए स्वप्निल ने घातक प्रदर्शन किया था। उन्होंने सौराष्ट्र के खिलाफ सिर्फ 19 रन खर्च करते हुए छह विकेट हासिल किए थे। यह इस टूर्नामेंट में किसी गेंदबाज का दूसरा सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। इसके बाद पंजाब किंग्स ने उन्हें 10 लाख रुपए में खरीदा। हालांकि, वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। चार मैचों में उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला जिसकी वजह से उन्हें रिलीज कर दिया गया। आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स ने उन्हें मौका दिया, लेकिन उन्हें कोई विकेट हासिल नहीं हुआ।  पिछले सीजन में स्वप्निल को तमिलनाडु प्रीमियर लीग में खेलते देखा गया। इस दौरान उन्होंने आठ मैचों में 130 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 150 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने पांच विकेट भी चटकाए। 

घरेलू क्रिकेट में स्वप्निल का प्रदर्शन
बात करें स्वप्निल के घरेलू क्रिकेट में प्रदर्शन की तो उन्होंने 76 फर्स्ट क्लास मैचों में 181 विकेट चटकाए और 2727 रन बनाए। वहीं, 63 लिस्ट ए मैचों में बाएं हाथ के गेंदबाज ने 67 विकेट और 76 टी20 मुकाबलों में 65 विकेट हासिल किए। इन दोनों प्रारुपों में स्वप्निल ने क्रमश: 1153 और 861 रन बनाए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें