फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: मिचेल स्टार्क को गौतम गंभीर ने बताया एक्स फैक्टर, कहा- KKR की गेंदबाजी आक्रमण की करेंगे अगुआई

Wed, 20 Dec 2023 07:48 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केकेआर को अपनी कप्तानी में दो आईपीएल खिताब दिला चुके गंभीर ने कहा कि उनकी नजर में मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप के बजाय मजबूत गेंदबाजी लाइन अप ज्यादा अहमियत रखता है।
विज्ञापन
मिचेल स्टार्क और गौतम गंभीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइटराइडर्स ने दुबई में मंगलवार को हुई आईपीएल नीलामी में मिचेल स्टार्क के लिए खजाना खोल दिया। फ्रेंचाइजी ने स्टार्क को 24.75 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदा। टीम के इस फैसले को मेंटर गौतम गंभीर ने सही ठहराया। उन्होंने कहा कि स्टार्क हमारे लिए एक्स फैक्टर साबित होंगे। वह आईपीएल के अगले सीजन में टीम की गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करेंगे।
विज्ञापन


कोलकाता के पूर्व कप्तान गंभीर ने कहा, ''स्टार्क एक एक्स फैक्टर हैं, इसमें कोई शक नहीं। ऐसा खिलाड़ी जो नई गेंद से गेंदबाजी कर सकते हैं। अंतिम ओवरों में भी गेंदबाजी कर सकते हैं और सबसे अहम बात है कि वह गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई भी कर सकते हैं। वह हमारे दो घरेलू गेंदबाजों के लिए बहुत मददगार भी साबित होंगे क्योंकि हमारे दोनों गेंदबाज काफी प्रतिभाशाली हैं और मैदान पर उनकी मदद के लिए आपको किसी की जरूरत है और स्टार्क इन सभी भूमिकाओं में खरे उतरेंगे।''

गंभीर ने गेंदबाजी को मजबूत करने पर दिया ध्यान
लखनऊ सुपर जाएंट्स के मेंटर रहे गंभीर ने कहा, ''स्टार्क अपनी गेंदबाजी के लिए नहीं बल्कि गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई के लिए भी अहम होंगे जो अन्य सभी गेंदबाजों की मदद करेंगे। इसलिए किसी को तो इसके लिए भुगतान करना ही होगा।'' केकेआर को अपनी कप्तानी में दो आईपीएल खिताब दिला चुके गंभीर ने कहा कि उनकी नजर में मजबूत बल्लेबाजी लाइन अप के बजाय मजबूत गेंदबाजी लाइन अप ज्यादा अहमियत रखता है।
विज्ञापन


गेंदबाजी में कोलकाता नाइटराइडर्स के पास कई विकल्प
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज ने कहा, ''हमारे गेंदबाजी लाइन अप में काफी गहराई है। हम हमेशा मजबूत गेंदबाजी आक्रमण चाहते थे और अब हमारे पास मुजीबुर रहमान, गुस एटकिंसन, सुनील नारायण, वरुण चक्रवर्ती और मिचेल स्टार्क के साथ होने से काफी विकल्प हैं और हमारे पास दो भारतीय तेज गेंदबाज हर्षित राणा और सुयश शर्मा के अलावा चेतन सकारिया भी हैं।''
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें