फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: ऑस्ट्रेलिया को टी20 चैंपियन बनाने वाला यह दिग्गज बना लखनऊ का कोच, फ्लावर की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी

Fri, 14 Jul 2023 08:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

लैंगर पूर्व हेड कोच एंडी फ्लावर की जगह दायित्व संभालेंगे। फ्लावर का लखनऊ की टीम के साथ दो साल का कॉन्ट्रैक्ट था। फ्रेंचाइजी ने इसे रीन्यू नहीं किया।
विज्ञापन
जस्टिन लैंगर लखनऊ सुपरजाएंट्स के कोच बन सकते हैं - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और कोच जस्टिन लैंगर को आईपीएल के आगामी सीजन के लिए लखनऊ सुपरजाएंट्स का हेड कोच नियुक्त किया गया है। लैंगर की पिछले कुछ समय से सुपरजाएंट्स के साथ बातचीत चल रही थी। अब शुक्रवार को इस फ्रेंचाइजी ने लैंगर की नियुक्ति की पुष्टि की। लैंगर पूर्व हेड कोच एंडी फ्लावर की जगह दायित्व संभालेंगे। फ्लावर का लखनऊ की टीम के साथ दो साल का कॉन्ट्रैक्ट था। फ्रेंचाइजी ने इसे रीन्यू नहीं किया। अब लैंगर कप्तान केएल राहुल के साथ टीम को पहली बार खिताब दिलाने की कोशिश करेंगे।
विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया को विश्व चैंपियन बना चुके हैं लैंगर

लैंगर इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम के हेड कोच रह चुके हैं। वह मई 2018 में ऑस्ट्रेलिया के कोच नियुक्त हुए थे। उनकी देखरेख में कंगारुओं ने एशेज सीरीज 4-0 से जीती थी। इतना ही नहीं लैंगर की देखरेख में ही ऑस्ट्रेलियाई टीम 2021 में पहली बार टी20 चैंपियन बनी थी। लैंगर के गाइडेंस में ही पर्थ स्कॉर्चर्स की टीम तीन बार बिग बैश लीग का खिताब जीत चुकी है।

हेड कोच नियुक्त होने पर लैंगर ने कहा, ''लखनऊ सुपरजाएंट्स की टीम आईपीएल में एक शानदार यात्रा पर है। उस यात्रा में हम सभी की भूमिका अहम है और मैं आगे बढ़ने वाली इस टीम का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हूं।'' लैंगर को पिछले साल यानी 2022 में पैट कमिंस के नए ऑस्ट्रेलियाई कप्तान बनने के बाद कोच के पद से हटा दिया गया था।



टीम के साथ विवाद के कारण क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने यह फैसला लिया था। लैंगर का कहना था कि कुछ डरपोक खिलाड़ी टीम के अंदर उनका विरोध कर रहे हैं। इस बयान के सामने आने के बाद कप्तान कमिंस समेत पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने उनका विरोध किया था। इसके बाद लैंगर को हटा दिया गया था।

दो सीजन लखनऊ के कोच रहे एंडी फ्लावर

लखनऊ की फ्रेंचाइजी 2022 में बनी थी। तब से एंडी फ्लावर ही इस टीम के हेड कोच थे। उनकी देखरेख में टीम लगातार दो साल प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई करने में कामयाब रही थी। हालांकि, आईपीएल 2022 में एलिमिनेटर में लखनऊ सुपर जाएंट्स को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने 14 रन से हरा दिया था। वहीं, आईपीएल 2023 में एलिमिनेटर में मुंबई इंडियंस ने लखनऊ को 81 रन से करारी शिकस्त दी थी। 

विज्ञापन

लैंगर का अंतरराष्ट्रीय करियर

लैंगर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 105 टेस्ट और आठ वनडे मैच खेले। 105 टेस्ट में उन्होंने 44.74 की औसत से 7696 रन बनाए। इस दौरान 23 शतक और 30 अर्धशतक लगाए। 250 रन टेस्ट में उनका बेस्ट स्कोर है। वहीं, आठ वनडे में लैंगर ने 32 की औसत से 160 रन बनाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें