फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SRH vs KKR Final: 'हर अच्छी चीज का अंत होता है', कोलकाता के खिलाफ फाइनल से पहले कमिंस ने दिया बड़ा बयान

Sat, 25 May 2024 11:07 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

अपनी कप्तानी में पिछले साल ऑस्ट्रेलिया को वनडे विश्व कप का खिताब दिलाने वाले कमिंस के पास आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सुनहरा अवसर है और वह यह उपलब्धि हासिल करने से एक कदम दूर है।
विज्ञापन
पैट कमिंस - फोटो : IPL
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रविवार को चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम पर आईपीएल 2024 सीजन का फाइनल मुकाबला खेला जाना है। इस महत्वपूर्ण मैच से पहले हैदराबाद के कप्तान पैट कमिंस ने बड़ा बयान दिया है। अपनी कप्तानी में पिछले साल ऑस्ट्रेलिया को वनडे विश्व कप का खिताब दिलाने वाले कमिंस के पास आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सुनहरा अवसर है और वह यह उपलब्धि हासिल करने से एक कदम दूर है। हालांकि कमिंस का मानना है कि हर अच्छी चीज का अंत होता है। 
विज्ञापन

मैच से पहले आंकड़ों की मदद लेते हैं कमिंस?
सनराइजर्स हैदराबाद अंक तालिका में दूसरे स्थान पर रही थी और वह पहले क्वालिफायर में केकेआर से हार गई थी। दूसरे क्वालिफायर में राजस्थान रॉयल्स पर जीत के बाद सहायक कोच सिमोन हेलमोट ने स्वीकार किया कि कमिंस ने प्रत्येक मैच में खेलने से पहले आंकड़ों की मदद ली। इस बारे में पूछने पर कमिंस ने स्वीकार किया कि आंकड़ों के बावजूद एक खिलाड़ी को मैच के दिन अपने अंतर्ज्ञान पर भरोसा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा, ये सब डेटा विश्लेषण इस्तेमाल किए जाने वाले टूल हैं। फैसला करने की प्रक्रिया में यह एक अन्य कारक ही है। हम काफी टी20 मैच खेलते हैं लेकिन दो मैच बिलकुल एक समान नहीं हैं। विकेट अलग होता है, प्रतिद्वंद्वी अलग होता है और डेटा आपको सिर्फ इतनी ही दूर ले जा सकता है। इसलिए मुझे लगता है कि आपको अपनी अंतरात्मा और अंतर्ज्ञान पर भरोसा करने की जरूरत है। डेटा आपको नहीं बताएगा कि यह सफल होगा।

'खिताब जीतना शानदार होगा'
कमिंस ने आईपीएल फाइनल की पूर्व संध्या पर कहा, खिताब जीतना शानदार होगा लेकिन यह सफर किसी न किसी समय समाप्त होगा। ये दो साल शानदार रहे हैं लेकिन इस टूर्नामेंट से पहले मैंने किसी टी20 क्रिकेट टीम की अगुआई नहीं की है। इसलिए मैं निश्चित नहीं हूं कि क्या उम्मीद करूं। यह प्रारूप काफी तेज रफ्तार वाला होता है। 
विज्ञापन

अनुभवी और युवा खिलाड़ियों को दिया श्रेय
टूर्नामेंट के इस सत्र में अपनी टीम के प्रदर्शन का आकलन करते हुए कमिंस ने अनुभवी और युवा खिलाड़ियों के मिश्रण को श्रेय दिया। उन्होंने कहा, हमारा गेंदबाजी लाइन अप काफी अनुभवी है, जिसमें जयदेव उनादकट और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं। साथ ही काफी युवाओं ने भी हमें अपने दम पर मैच में जीत दिलाई है जिसमें नितीश रेड्डी और अभिषेक शर्मा शामिल हैं। हमारे पास ऐसे भी खिलाड़ी हैं जो भारतीय टीम से बाहर रहे हैं लेकिन वे हमारे लिए शानदार रहे हैं। हमारी टीम का अभी तक का सफर यही रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें