फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: 'निराशाजनक सीजन रहा', MI के खराब प्रदर्शन पर आया नीता अंबानी का बयान, रोहित-पांड्या को दिया यह संदेश

Tue, 21 May 2024 04:00 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

आईपीएल 2024 में मुंबई को 14 में से सिर्फ चार मैचों में जीत मिली। उनका नेट रनरेट (-0.318) भी इस सीजन सबसे खराब रहा। अब टीम की मालकिन ने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी गलतियों पर ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन
नीता अंबानी - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल का 17वां सीजन अब अपने चरम पर पहुंच रहा है। चार टीमें प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं जिनमें कोलकाता, हैदराबाद, राजस्थान और बेंगलुरु की टीमें शामिल हैं। मुंबई इंडियंस का सफर समाप्त हो चुका है। उनके लिए यह सीजन कुछ खास नहीं रहा है। टीम अंक तालिका में 10वें पायदान पर है। अब मुंबई की मालकिन नीता अंबानी ने  टीम के प्रदर्शन पर बात की है। सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों को संबोधित करते देखा जा सकता है।
विज्ञापन


नीता अंबानी ने किया टीम को संबोधित
आईपीएल 2024 में मुंबई को 14 में से सिर्फ चार मैचों में जीत मिली। उनका नेट रनरेट (-0.318) भी इस सीजन सबसे खराब रहा। अब टीम की मालकिन ने कहा कि खिलाड़ियों को अपनी गलतियों पर ध्यान देने की जरूरत है। नीता अंबानी ने कहा, "हम सभी के लिए निराशाजनक सीजन। चीजें वैसी नहीं हुईं जैसी हम चाहते थे, लेकिन मैं अभी भी मुंबई इंडियंस का बहुत बड़ी प्रशंसक हूं। सिर्फ एक मालिक नहीं। मुझे लगता है कि मुंबई इंडियंस की जर्सी पहनना एक बड़ा सम्मान है। मुंबई इंडियंस के साथ जुड़ना मेरे लिए एक सम्मान और विशेषाधिकार है। हम वापस जाएंगे, समीक्षा करेंगे और इसके बारे में सोचेंगे।" 
विश्व कप के लिए भारतीय खिलाड़ियों को नीता अंबानी ने दी बधाई
इस दौरान नीता अंबानी ने टी20 विश्व कप 2024 के लिए चुने गए भारतीय खिलाड़ियों को भी बधाई दी। उन्होंने रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव और जसप्रीत बुमराह को आगामी विश्व कप के लिए खास संदेश दिया। उन्होंने आगे कहा, "रोहित, हार्दिक, सूर्या और बुमराह के को विश्व कप के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं। हम उम्मीद करते हैं कि आप टी20 विश्व कप 2024 में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।"
विज्ञापन


पांच जून को पहला मैच खेलेगी टीम इंडिया
भारतीय टीम अपने टी20 विश्व कप अभियान की शुरुआत पांच जून को आयरलैंड के खिलाफ मैच से करेगी। यह मैच न्यूयॉर्क के नसऊ काउंटी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसी मैदान पर नौ जून को टीम इंडिया पाकिस्तान के खिलाफ महा मुकाबला खेलेगी। इसके बाद 12 जून को भारत को यूएसए और 15 जून को कनाडा के खिलाफ खेलना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें