फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2024: ऋषभ पंत ने पिता को दिया क्रिकेटर बनने का श्रेय, बताया कि इस फैसले पर झेलनी पड़ी थी मां की नाराजगी

Mon, 27 May 2024 05:27 PM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

पंत ने इस आईपीएल में 13 मैचों में तीन अर्धशतक और 155.40 की स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाये। वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनकी टीम हालांकि छठे स्थान पर ही रही।
विज्ञापन
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय विकेटकीपर और आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने ‘जियो सिनेमा’ पर शिखर धवन की मेजबानी वाले नये कार्यक्रम ‘धवन करेंगे’ में अपने क्रिकेटर बनने का श्रेय पिता को दिया। दिसंबर 2022 में भीषण कार दुर्घटना में गंभीर रूप से चोटिल होने के बाद आईपीएल के इस सत्र से खेल में वापसी करने वाले पंत ने कहा कि उनके पिता ने एक बार उन्हें काफी महंगा बल्ला दिलाया था जिससे उनकी मां नाराज हो गयी थी।
विज्ञापन


पंत ने कहा, ‘‘क्रिकेटर बनना मेरे पिता का सपना था और मुझे खुशी है कि मैं इसे पूरा कर सका। मैं जब पांचवीं कक्षा में था तब मैंने तय कर लिया था कि मुझे क्रिकेटर बनना है। मेरे पिता ने मुझे 14,000 रुपये का बल्ला उपहार में दिया और इससे मेरी मां बहुत नाराज हो गई थी।’’ पंत ने इस आईपीएल में 13 मैचों में तीन अर्धशतक और 155.40 की स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाये। वह दिल्ली कैपिटल्स के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उनकी टीम हालांकि छठे स्थान पर ही रही।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें