फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: विराट कोहली को 2011 में किसी दूसरी आईपीएल टीम ने किया था अप्रोच, आरसीबी स्टार ने दिया था यह जवाब

Wed, 19 Apr 2023 08:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कोहली को आरसीबी ने 2008 में खरीदा था और तब वह इस फ्रेंचाइजी के लिए बड़े स्टार बनकर उभरे थे। आईपीएल के दौरान रॉबिन उथप्पा के साथ एक इंटरव्यू में कोहली ने आरसीबी के साथ अपनी पार्टनरशिप के बारे में बातचीत की।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में कुछ ही चुनिंदा खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पहले सीजन से लेकर अपने पूरे करियर में सिर्फ एक ही फ्रेंचाइजी के लिए खेला हो। विराट कोहली भी उन्हीं खिलाड़ियों में से एक हैं। कोहली अब तक सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर फ्रेंचाइजी से खेले और उन्होंने कहा है कि जब तक वह आईपीएल खेलेंगे, तब तक सिर्फ इसी फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे। हालांकि, एक समय आया था जब कोहली को दूसरी टीमों ने भी अप्रोच किया था, लेकिन उन्होंने करारा जवाब देकर टीम बदलने से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

दूसरी फ्रेंचाइजी ने कोहली को दिया था ऑफर

दरअसल, कोहली को आरसीबी ने 2008 में खरीदा था और तब वह इस फ्रेंचाइजी के लिए बड़े स्टार बनकर उभरे थे। आईपीएल के दौरान रॉबिन उथप्पा के साथ एक इंटरव्यू में कोहली ने आरसीबी के साथ अपनी पार्टनरशिप के बारे में बातचीत की। साथ ही दूसरी फ्रेंचाइजियों के बारे में भी बताया, जो उन्हें अपनी टीम में शामिल करना चाहते थे। हालांकि, कोहली ने बताया कि उनके करियर का प्लान उस दूसरी फ्रेंचाइजी के साथ नहीं जमा। 

कोहली ने आरसीबी को लेकर क्या कहा?

विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
कोहली ने कहा- मैं आरसीबी के साथ अपनी यात्रा को इतना महत्व क्यों देता हूं, क्योंकि आईपीएल के पहले तीन वर्षों में उन्होंने मुझे बहुत समर्थन दिया। यहां तक कि जब रिटेंशन हुआ तो उन्होंने कहा- हम आपको रिटेन करना चाहते हैं। उस समय रे जेनिंग्स के लिए मेरी एकमात्र प्रतिक्रिया थी 'मैं शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करना चाहता हूं। मैं भारत के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करता हूं और मैं यहां 
भी नंबर तीन पर बल्लेबाजी करना चाहता हूं। उन्होंने कहा, 'ठीक है, तुम तीन नंबर पर बल्लेबाजी करोगे'। उन्होंने उस समय मुझ पर विश्वास दिखाया जब मुझे इसकी आवश्यकता थी। तब मैं अपने अंतरराष्ट्रीय करियर में भी आगे बढ़ रहा था।

दूसरी फ्रेंचाइजी को कोहली ने क्या जवाब दिया?

कोहली ने यह भी कहा कि जब दूसरी फ्रेंचाइजी उन्हें खरीदने के लिए आई तो उनके पास स्पष्ट जवाब था। कोहली ने कहा- मैं किसी का नाम नहीं लूंगा, लेकिन एक अन्य फ्रेंचाइजी से मैंने उस समय बात की थी.. वे मेरी बात सुनने के लिए भी उत्सुक नहीं थे। मैं उस समय (5-6) निचले क्रम में खेल रहा था। मैं ऐसा था, 'अगर मुझे कहीं और शीर्ष क्रम में बल्लेबाजी करने का अवसर मिल सकता है ...', क्योंकि मैं भारत के लिए खेला था और 2011 में अच्छा प्रदर्शन किया था। रिटेंशन से पहले वही फ्रेंचाइजी मेरे पास आई और कहा, 'क्या आप नीलामी में आ सकते हैं?' मैंने कहा, 'कोई सवाल ही नहीं। मैं हमेशा उस फ्रेंचाइजी के साथ रहूंगा जो मेरा समर्थन करती है।
विज्ञापन

उथप्पा भी रह गए हैरान?

विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस - फोटो : IPL/BCCI
कोहली की यह प्रतिक्रिया सुन रॉबिन उथप्पा हैरान रह गए, लेकिन कोहली ने कहा कि उनका जवाब सीधा था। कोहली ने कहा- हां, मेरा यही जवाब था। दूसरी फ्रेंचाइजी ने ऊपरी क्रम में मुझे बल्लेबाजी देने को लेकर मना कर दिया था। बाद में मैंने सोचा मैंने जैसा भी किया, अच्छा किया। कोहली ने आईपीएल में कई रिकॉर्ड बनाए हैं। उनके नाम 228 आईपीएल मैचों में सबसे ज्यादा 6844 रन हैं। वह इस लीग में पांच शतक और 47 अर्धशतक लगा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें