फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023 VIDEO: धोनी ने की रजनीकांत की नकल करने की कोशिश, कबाली का पोज कॉपी किया, माही ने बाद में वजह भी बताई

Wed, 19 Apr 2023 10:16 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

धोनी और रजनीकांत की चेन्नई में गजब की फैन फॉलोइंग है। हाल ही में धोनी ने रजनीकांत के एक पोज को कॉपी करने की कोशिश की।
विज्ञापन
धोनी और रजनीकांत - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई में महेंद्र सिंह धोनी के काफी चाहने वाले हैं। झारखंड के रांची आने से धोनी के लिए चेन्नई दूसरा घर बन गया है। 2019 आईपीएल के बाद से पहली बार आईपीएल का कोई मैच चेन्नई में खेला गया और सिर्फ धोनी को प्रैक्टिस करता देखने के लिए चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में हजारों की संख्या में फैन्स जुटे थे। इतना ही इस आईपीएल में देखा गया है कि जब भी धोनी बल्लेबाजी के लिए आते हैं तो फैंस उन्हें जमकर चीयर करते हैं।
विज्ञापन


हालांकि, सिर्फ धोनी ही नहीं चेन्नई का एक और शख्स है जिसकी फैन फॉलोइंग पूरे भारत में है। यह शख्स कोई और नहीं बल्कि साउथ फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत हैं। धोनी की तरह ही रजनीकांत की गजब की फैन फॉलोइंग है। हाल ही में वह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच देखने स्टेडियम पहुंचे थे। जैसे ही वह बिग स्क्रीन पर आए, तो स्टेडियम में मौजूद दर्शकों ने उनके नारे भी लगाए।

धोनी का पोज को लेकर जवाब

धोनी से हाल ही में एक इवेंट में एक तस्वीर के बारे में पूछा गया, जिसमें वह फिल्म 'कबाली' में रजनीकांत की तरह पोज बनाते दिखे। एक शख्स ने पूछा- यह एक प्यारी तस्वीर है। आप सच में बहुत अच्छे लग रहे हैं। आप इस तस्वीर में सुपर लग रहे हैं। हालांकि, रजनीकांत के पोज से तुलना करते हुए मेरा सवाल यह है कि आपको इस पोज की प्रेरणा कहां से मिली? इसके जवाब में धोनी ने कहा- कोई तुलना नहीं है। मैं बस एक महान व्यक्ति द्वारा एक महान पोज की नकल करने की कोशिश कर रहा था। इससे आगे कुछ भी नहीं। उनके जैसा सोचना या उनके जैसा काम करना बहुत मुश्किल है, लेकिन कम से कम हम पोज की नकल कर सकते हैं।

क्या धोनी होंगी रिटायर, मोईन ने ये कहा

ऐसा कहा जा रहा है कि यह धोनी का आखिरी आईपीएल हो सकता है। हालांकि, चेन्नई से खेलने वाले इंग्लैंड के अनुभवी ऑलराउंडर मोईन अली को लगता है कि धोनी अगले साल आईपीएल में निश्चित रूप से खेलते दिखेंगे। 41 साल की उम्र में भी धोनी देश भर में बड़े पैमाने पर प्रशंसकों को आकर्षित कर रहे हैं। मोईन ने कहा- वह निश्चित रूप से अगले साल फिर से खेल सकते हैं। जिस तरह से वह खेल रहे हैं, मुझे नहीं लगता कि यह उनकी बल्लेबाजी होगी जो उन्हें खेलने से रोकेगी, भले ही वह अगले दो या तीन साल के समय में हो।
विज्ञापन

मोईन ने कहा- मैं इस बात से हैरान नहीं था कि वह (राजस्थान के खिलाफ) कैसे खेले। मैं उन्हें नेट्स में देखता रहा हूं और वह अविश्वसनीय रूप से अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। इस उम्र में किसी को ऐसे बल्लेबाजी करते देखना आश्चर्यजनक है। जब आप काफी नीचे बल्लेबाजी करने आते हैं तो यह आसान नहीं होता। लोग इसे बहुत बार भूल जाते हैं, लेकिन यही ऐसी चीज है जो धोनी को अपनी भूमिका में इतना अच्छा बनाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें