फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद के कोच लारा बोले- हम टीम के रूप में बेहतर नहीं कर पाए

Tue, 16 May 2023 10:21 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सनराइजर्स के इस सत्र में भी अंतिम स्थान पर रहने की संभावना है। उसके अभी चार जीत से आठ अंक हैं और वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुका है।
विज्ञापन
ब्रायन लारा - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनराइजर्स हैदराबाद के मुख्य कोच ब्रायन लारा ने आईपीएल के वर्तमान सत्र में अपनी टीम के खराब प्रदर्शन का कारण एक इकाई के तौर पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाना बताया तथा कहा कि राहुल त्रिपाठी और अभिषेक शर्मा की खराब फॉर्म ने स्थिति और बिगाड़ दी। सनराइजर्स के इस सत्र में भी अंतिम स्थान पर रहने की संभावना है। उसके अभी चार जीत से आठ अंक हैं और वह प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुका है। गुजरात टाइटंस सोमवार को शुभमन गिल के शतक की मदद से सनराइजर्स को 34 रन से हराकर प्लेऑफ में जगह बनाने वाली पहली टीम बनी।
विज्ञापन


वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान लारा ने कहा, मुझे लगता है कि एक इकाई के रूप में हम वैसा प्रदर्शन नहीं कर सके जैसी कि हमें उम्मीद थी। अगर आप कागजों पर देखो तो हमारी बल्लेबाजी मजबूत है लेकिन हम अधिकतर अवसरों पर अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाए जिससे कि हम टूर्नामेंट के इस चरण में शीर्ष चार में शामिल रहते। उन्होंने कहा, पिछले साल 400 से अधिक रन बनाने वाले राहुल त्रिपाठी या अभिषेक शर्मा इस साल संघर्ष करते नजर आए। मेरा मानना है कि हमारी टीम एक इकाई के तौर पर अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाई। लारा ने तेज गेंदबाज उमरान मलिक को पिछले कुछ मैचों में अंतिम एकादश में शामिल नहीं करने के फैसले का भी बचाव किया। मलिक वर्तमान सत्र में 12 में से सात मैचों में खेले जिसने उन्होंने केवल पांच विकेट लिए। उन्होंने पिछले सत्र में 22 विकेट हासिल किए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें