फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: सनराइजर्स हैदराबाद को झटका, राजस्थान के खिलाफ पहले ही मैच में नहीं खेलेंगे टीम के नए कप्तान

Thu, 30 Mar 2023 10:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केन विलियम्सन की जगह टीम की कमान संभालने वाले दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो अप्रैल (रविवार) को होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन
सनराइजर्स हैदराबाद - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 16वें सीजन से पहले सनराइजर्स हैदराबाद की टीम को झटका लगा है। उसके नए कप्तान राजस्थान रॉयल्स के खिलआफ पहले मुकाबले में खेलना मुश्किल है। केन विलियम्सन की जगह टीम की कमान संभालने वाले दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ दो अप्रैल (रविवार) को होने वाले मुकाबले में नहीं खेलेंगे। उनकी जगह अनुभवी तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार टीम की कमान संभालेंगे।
विज्ञापन


दरअसल, एडेन मार्करम दक्षिण अफ्रीका की टीम के साथ रहेंगे। अफ्रीकी टीम को नीदरलैंड के खिलाफ दो वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है। पहला मुकाबला 31 मार्च और दूसरा मैच दो अप्रैल को खेलना है। वह तीन अप्रैल को भारत आ पाएंगे। दक्षिण अफ्रीका के लिए यह सीरीज काफी महत्वपूर्ण है। उसे वनडे विश्व कप में सीधे जगह बनाने की रेस में बने रहने के लिए दोनों मैचों में जीत हासिल करनी होगी।

ऐसा है भुवनेश्वर कुमार का कप्तानी रिकॉर्ड
33 साल के भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स हैदराबाद की टीम के साथ 2013 से बने हुए हैं। वह टीम के इकलौते खिलाड़ी हैं जो शुरू से फ्रेंचाइजी के साथ हैं। उन्होंने अब तक सात बार सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी की है। 2019 में छह और 2022 में एक मुकाबले में उन्हें कमान संभालने का मौका मिला था। इस दौरान भुवनेश्वर की टीम को सिर्फ दो मैचों में जीत मिली। पांच मैचों में उनकी कप्तानी में टीम हार गई।
विज्ञापन


लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ मैच में खेलेंगे एडेन मार्करम
सनराइजर्स को अपना दूसरा मुकाबला सात अप्रैल को खेलना है। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ होने वाले इस मैच से मार्करम आईपीएल में कप्तानी में डेब्यू कर सकते हैं। वह पहली बार इस टूर्नामेंट में किसी टीम की कमान संभालेंगे। पिछले साल आठवें स्थान पर रहने के बाद फ्रेंचाइजी ने अनुभवी केन विलियम्सन को अपने साथ बनाए नहीं रखा। यहां तक कि उन्हें नीलामी में भी नहीं खरीदा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें