फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: धोनी को लेकर भावुक हुए सुनील गावस्कर, बोले- उनके जैसा कप्तान न तो कोई आया है और न कभी आएगा

Mon, 17 Apr 2023 04:28 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धोनी आईपीएल की शुरुआत से सीएसके का हिस्सा रहे हैं। 2016 और 2017 में चेन्नई पर बैन लगने के बाद धोनी को अलग टीम से खेलना पड़ा था। उन्होंने 2016 के सीजन में 14 मैचों में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स का नेतृत्व किया था, जिससे कप्तान के रूप में उनका कुल मैच 214 हो गया।
विज्ञापन
सुनील गावस्कर ने धोनी की तारीफ की है - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पूर्व स्टार सुनील गावस्कर महेंद्र सिंह धोनी को लेकर भावुक हो गए। उन्होंने माही को आईपीएल इतिहास का सर्वश्रेष्ठ कप्तान करार दिया है। गावस्कर ने कहा है कि न तो उनके जैसा कप्तान कभी आया है और न ही कभी भविष्य में उनके जैसा कप्तान कोई आएगा। धोनी ने हाल ही में बतौर कप्तान सीएसके के लिए 200 मैच पूरे किए थे। हालांकि, इस मैच में धोनी की टीम को तीन रन से हार का सामना करना पड़ा था। 41 साल के धोनी आईपीएल में किसी एक टीम के लिए 200 मैच में कप्तानी करने वाले पहले खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

गावस्कर ने धोनी को लेकर क्या कहा?

गावस्कर ने कहा- सीएसके कठिन परिस्थितियों से बाहर निकलना जानता है। यह एमएस धोनी की कप्तानी में ही संभव हो पाया है। 200 मैचों में कप्तानी करना बहुत मुश्किल है। इतने सारे मैचों में कप्तानी करना एक बोझ है और इससे उनके प्रदर्शन पर भी असर पड़ सकता है। लेकिन माही अलग हैं। वह एक अलग कप्तान हैं। उनके जैसा कप्तान कभी नहीं हुआ और भविष्य में भी उनके जैसा कोई नहीं होगा।

धोनी की कप्तानी में चार बार चैंपियन बनी सीएसके टीम

धोनी आईपीएल की शुरुआत से सीएसके का हिस्सा रहे हैं। 2016 और 2017 में चेन्नई पर बैन लगने के बाद धोनी को अलग टीम से खेलना पड़ा था। उन्होंने 2016 के सीजन में 14 मैचों में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स का नेतृत्व किया था, जिससे कप्तान के रूप में उनका कुल मैच 214 हो गया। धोनी की सीएसके ने चार बार आईपीएल का खिताब जीता है। CSK कप्तान के रूप में उनका रिकॉर्ड 120 जीत, 79 हार और एक बेनतीजा है।
विज्ञापन

गावस्कर ने कोहली की भी तारीफ की

गावस्कर ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर को इस सीजन में अब तक शानदार शुरुआत दिलाने के लिए स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की भी तारीफ की। गावस्कर ने कहा- विराट कोहली आरसीबी को पारी की शुरुआत में अच्छी शुरुआत दे रहे हैं। आरसीबी को जो शुरुआत मिल रही है और टीम अपनी शुरुआत के कारण बोर्ड पर जो रन बना रही है, उसके लिए कोहली बहुत सारे श्रेय के हकदार हैं। ये आरसीबी के लिए अच्छे संकेत हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें