फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: कोलकाता के खिलाफ संजू सैमसन की खेल भावना ने जीत दिल, फैंस को याद आए धोनी और कोहली, जानें पूरा मामला

Fri, 12 May 2023 04:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

यशस्वी ने मात्र 47 गेंदों पर नाबाद 98 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके और पांच छक्के शामिल थे। सैमसन और यशस्वी के बीच 121 रन की नाबाद साझेदारी भी हुई। यशस्वी इस आईपीएल में दूसरी बार शतक बनाने से चूके हैं। 
विज्ञापन
संजू सैमसन - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 56वें मैच में कोलकाता ने राजस्थान के सामने 150 रन का लक्ष्य रखा, जिसके जवाब में राजस्थान ने यह लक्ष्य एक विकेट खोकर मात्र 13.1 ओवर में हासिल कर लिया। मैच में युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने आईपीएल इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक बनाया। सिर्फ 13 गेंदों में उन्होंने 50 रन बना दिए थे। इससे पहले यह रिकॉर्ड केएल राहुल के नाम था जिन्होंने 14 गेंद पर अर्धशतक लगाया था।
विज्ञापन


केएल राहुल ने ट्विटर पर यशस्वी के खेल की तारीफ की और उनको बधाई भी दी। यशस्वी ने मात्र 47 गेंदों पर नाबाद 98 रन की धमाकेदार पारी खेली, जिसमें 12 चौके और पांच छक्के शामिल थे। सैमसन और यशस्वी के बीच 121 रन की नाबाद साझेदारी भी हुई। यशस्वी इस आईपीएल में दूसरी बार शतक बनाने से चूके हैं। वहीं, कप्तान संजू सैमसन ने पूरी कोशिश की कि यशस्वी का शतक पूरा हो सके।

दरअसल 13वें ओवर में जब सुयश शर्मा गेंदबाजी कर रहे थे तब राजस्थान को जीत के लिए तीन रन की आवश्यक्ता थी और यशस्वी 94 रन पर खेल रहे थे। ओवर की आखिरी गेंद पर सुयश ने सैमसन को लेग साइड पर बहुत ही बाहर गेंद डाली जो वाइ़ड गेंद भी हो सकती थी।
विज्ञापन


ऐसा कहा जा रहा है कि सुयश ने यह जानबूझकर किया जिससे यशस्वी का शतक पूरा ना हो सके, लेकिन, सैमसन ने अकलमंदी दिखाते हुए उस गेंद पर बल्ला लगा दिया जिससे कोई रन नहीं मिला। अगले ओवर में यशस्वी स्ट्राइक पर थे और सैमसन ने उनको कहा की छक्का लगाकर अपना शतक पूरा करें। यशस्वी ने कोशिश की छक्का लगाने की, लेकिन चौका ही मिल सका। इस तरह यशस्वी 98 रन ही बना सके।


इस वाकये की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है। कई लोगों ने संजू सैमसन की खेल भावना की प्रशंसा के पुल बांधे तो दूसरी ओर कुछ लोगों ने सुयश के वाइड फेंकने की चाल की निंदा की। कुछ लोगों ने तो सीधा इस वाकये की तुलना धोनी-कोहली के ही एक घटना से कर दी जब भारत 2014 के टी20 विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सेमीफाइनल खेल रहा था।

धोनी स्ट्राइक पर थे और नॉन-स्ट्राइकर छोर पर विराट कोहली थे, जो शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत की दहलीज तक लाए थे। जीत के लिए केवल एक रन की आवश्यक्ता थी, लेकिन ओवर की आखिरी गेंद पर धोनी ने गेंद को डिफेंस किया और विराट को मौका दिया की वही खेल को खत्म करें।


अगले ओवर मे डेल स्टेन की पहली गेंद पर चौका लगाकर विराट ने टीम को जीत दिलाई। इसी तरह सैमसन भी पूरी कोशिश कर रहे थे कि यशस्वी इस यादगार पारी के बाद  शतक पूरा करें, वह इसके हकदार थे। राजस्थान रॉयल्स इस जीत के बाद 12 अंक लेकर अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है, वहीं कोलकाता इस बुरी हार के बाद 12 में से पांच मैच जीतकर दस अंक लेकर सातवें स्थान पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें