फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: आरसीबी आईपीएल की तीसरी बेस्ट टीम, विराट कोहली का दावा; चेन्नई सुपरकिंग्स और मुंबई को लेकर कही यह बात

Mon, 03 Apr 2023 05:28 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शुरुआती तीन ओवरों में सिर्फ पांच रन दिए। उन्होंने एक विकेट भी लिया। उनकी घातक गेंदबाजी के कारण मुंबई इंडियंस की टीम 5.2 ओवर में तीन विकेट पर 20 रन ही बना सकी।
विज्ञापन
विराट कोहली - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने आईपीएल के 16वें सीजन की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में की। उसने अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हरा दिया। इस मैच में दिग्गज बल्लेबाजी विराट कोहली ने 49 गेंद पर नाबाद 82 रन बनाए। उन्होंने मुकाबले के बाद कहा कि यह जीत शानदार है। विराट ने इसके बाद आरसीबी को आईपीएल की बेस्ट टीमों की रैंकिंग में तीसरे स्थान पर रखा।
विज्ञापन


कोहली ने कहा, ''यह एक अभूतपूर्व जीत है। इतने सालों बाद हमने घर पर मैच खेला है। उस स्कोर (मुंबई के 171 रन) तक पहुंचने का श्रेय उनके बल्लेबाजों को जाता है। तिलक वर्मा ने अच्छी बल्लेबाजी की। फाफ डुप्लेसिस और मैं एक-दूसरे की मदद कर रहे हैं। फाफ ने पहले तेजी से रन बनाए। इसके बाद मैंने ऐसा किया। आज जिस तरह से चीजें हुई उससे मैं बहुत खुश हूं।''
Trending Videos

संतुलित टीम तैयार करने पर हमारी नजर: कोहली
विराट ने आगे कहा, "मुंबई इंडियंस के पांच बार और चेन्नई सुपरकिंग्स के चार बार जीतने के अलावा हमने सबसे अधिक बार क्वालिफाई (प्लेऑफ) किया है। इससे पता चल रहा है कि हम लगातार अच्छा खेल रहे हैं। अभी हम ध्यान केंद्रित कर रहे हैं और सर्वश्रेष्ठ संतुलित टीम बनाने पर जोर दे रहे हैं। हमें इसी गति में खेलने की आवश्यकता है।''
विज्ञापन

विराट ने की गेंदबाजों की तारीफ
आरसीबी के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने शुरुआती तीन ओवरों में सिर्फ पांच रन दिए। उन्होंने एक विकेट भी लिया। उनकी घातक गेंदबाजी के कारण मुंबई इंडियंस की टीम 5.2 ओवर में तीन विकेट पर 20 रन ही बना सकी। कोहली ने गेंदबाजों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमने नई गेंद से उनके ऊपर दबाव बनाए रखा। उन्होंने कर्ण शर्मा की भी जमकर तारीफ किया। कर्ण ने चार ओवर में दो विकेट लिए। विराट ने कहा कि वह एक शानदार गेंदबाज हैं। उन्होंने पिछले साल भी अच्छी गेंदबाजी की थी। वह इस बार खेलने के लिए तैयार थे। नेट्स में भी उनकी गेंद पर छक्का लगाना आसान नहीं था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें