फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs LSG: लखनऊ के खिलाफ हार के बाद आरसीबी के कप्तान फाफ डुप्लेसिस पर लगा जुर्माना, आवेश खान को पड़ी फटकार

Tue, 11 Apr 2023 10:51 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 212 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ ने नौ विकेट खोकर 213 रन बनाए और आखिरी गेंद में मैच अपने नाम कर लिया। उसने एक विकेट से जीत हासिल की।
विज्ञापन
फाफ डुप्लेसिस और आवेश खान - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। लखनऊ सुपर जाएंट्स के खिलाफ सोमवार (10 अप्रैल) को मिली हार के बाद कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। डुप्लेसिस मैच के दौरान धीमी ओवर गति बनाए रखने का दोषी पाए गए हैं। उनके अलावा लखनऊ के तेज गेंदबाज आवेश खान को भी फटकार पड़ी है।
विज्ञापन

लखनऊ ने आखिरी गेंद पर एक विकेट से मैच जीत लिया। उनके 11वें नंबर के बल्लेबाज अवेश खान ने उत्साह में विजयी रन पूरा होने के बाद अपना हेलमेट फेंक दिया। इस पर मैच रेफरी ने उन्हें फटकारा है। डुप्लेलिस की बात करें तो आईपीएल की आचार संहिता के तहत उनकी सीजन में यह पहली गलती है। इसक कारण आरसीबी के कप्तान पर सिर्फ 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है।

आवेश ने सजा स्वीकारी
आवेश खान की बात करें तो लखनऊ के तेज गेंदबाज के मामले में कोई आर्थिक जुर्माना नहीं लगाया गया है। ऐसे मामलों में औपचारिक चेतावनी ही काफी मानी जाती थी। आवेश ने आईपीएल की आचार संहिता के लेवल-1 के अपराध 2.2 को स्वीकार किया और सजा स्वीकार कर ली। आचार संहिता के लेवल-1 के उल्लंघन के लिए मैच रेफरी का निर्णय अंतिम होता है।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए दो विकेट पर 212 रन बनाए थे। इसके जवाब में लखनऊ ने नौ विकेट खोकर 213 रन बनाए और आखिरी गेंद में मैच अपने नाम कर लिया। उसने एक विकेट से जीत हासिल की। इस जीत के साथ ही लखनऊ के पास चार मुकाबलों में छह अंक हो गए हैं और यह टीम अंक तालिका में शीर्ष पर आ गई।

इस मैच में आरसीबी के लिए विराट कोहली ने 44 गेंद में 61, ग्लेन मैक्सवेल ने 29 गेंद में 59 और कप्तान फाफ डुप्लेसिस ने 46 गेंद में नाबाद 79 रन बनाए। वहीं, लखनऊ के लिए मार्कस स्टोइनिस ने 30 गेंद में 65 और निकोलस पूरन ने 19 गेंद में 62 रन की पारी खेली।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें