फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL Photos: CSK जीती तो जडेजा ने रिवाबा और धोनी ने साक्षी को लगाया गले, जीवा-निध्याना और आर्या ने उठाई ट्रॉफी

Tue, 30 May 2023 11:08 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

सीएसके को जीत दिलाने वाले रवींद्र जडेजा ने पत्नी रिवाबा को गले लगा लिया और काफी देर तक गले से लगाए रखा। रिवाबा भावुक दिखीं। वहीं, सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी पत्नी साक्षी और जीवा को गले लगाया। 
विज्ञापन
धोनी ने साक्षी और जीवा, जबकि जडेजा ने रिवाबा को गले लगा लिया - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम पांचवीं बार चैंपियन बन गई है। फाइनल में उसने गुजरात टाइटंस को डकवर्थ लुईस नियम से पांच विकेट से हरा दिया। मैच के बाद चेन्नई के डगआउट में भावुक पल देखने को मिले। मैच में सीएसके को जीत दिलाने वाले रवींद्र जडेजा ने पत्नी रिवाबा को गले लगा लिया और काफी देर तक गले से लगाए रखा। रिवाबा भावुक दिखीं। वहीं, सीएसके के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने भी पत्नी साक्षी और जीवा को गले लगाया। 
विज्ञापन
Trending Videos

जडेजा-रिवाबा और बेटी निध्याना; दूसरी तरफ साक्षी और जीवा के साथ धोनी - फोटो : IPL/BCCI
सीएसके के जीतने के बाद धोनी ने डगआउट की तरफ दौड़ रहे जडेजा को गोद में उठा लिया था। इसके बाद मैदान पर फैमिली मोमेंट्स देखने को मिले। सीएसके के खिलाड़ियों के परिवार मैदान में आए और एक-दूसरे से मिलकर बधाई दी। इस दौरान धोनी सैंटनर की क्यूट सी बेबी को भी पुचकारते दिखे। धोनी ने प्रेजेंटेशन शो से पहले हार्दिक और उनकी पत्नी नताशा स्टैनकोविच, क्रुणाल पांड्या और उनकी पत्नी पंखुड़ी से भी मुलाकात की। साथ ही मथीशा पथिराना के परिवार वालों से भी मिले।

सैंटनर के बच्चे के साथ खेलते धोनी - फोटो : IPL/BCCI
इसके बाद जब चेन्नई की टीम को ट्ऱॉफी मिली तो खिलाड़ियों ने जीवा, रहाणे की बेटी आर्या और जडेजा की बेटी निध्याना को ट्रॉफी पकड़ा दी। इसके फोटोज भी सामने आए हैं। धोनी मैच के बाद काफी भावुक नजर आए। उन्हें इस तरह पहले कभी जश्न मनाते हुए नहीं देखा गया था। धोनी ने अपना आखिरी आईपीएल मैच खेलने वाले अंबाती रायुडू और जडेजा के साथ काफी देर तक हंसी मजाक किया। फिर वह बाकी खिलाड़ियों को जश्न मनाता छोड़कर अहमदाबाद के ग्राउंड स्टाफ के साथ भी तस्वीर खिंचवाई। 

मैच के बाद धोनी, जय शाह, साक्षी और रिवाबा - फोटो : IPL/BCCI
मैच की बात करें तो अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश ने खलल डाला और ढाई घंटे का खेल खराब किया। 12.10 पर मैच दोबारा शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। इसे चेन्नई ने आखिरी गेंद पर पांच विकेट गंवाकर हासिल कर लिया।
विज्ञापन

रिवाबा और जडेजा के बीच रोमांटिक पल - फोटो : IPL/BCCI
इस जीत के साथ चेन्नई के मुंबई के सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेली। वह शतक से चूक गए और 47 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे ने 25 गेंदों में सबसे ज्यादा 47 रन बनाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें