फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: तमिलनाडु में CSK की जीत पर राजनीति शुरू, स्टालिन के मंत्री को भाजपा के अन्नमलाई का जवाब

Wed, 31 May 2023 11:16 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

गुजरात की टीम में तीन तमिल खिलाड़ी विजय शंकर, साई सुदर्शन और साई किशोर हैं। विजय शंकर ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, सुदर्शन ने फाइनल में 96 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।
विज्ञापन
अन्नामलाई, एमएस धोनी, एमके स्टालिन और टीआरबी राजा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चेन्नई सुपरकिंग्स की टीम ने गुजरात टाइटंस को हराकर पांचवीं बार आईपीएल अपने नाम कर लिया। चेन्नई की इस जीत के बाद तमिलनाडु में सियासत गर्मा गई है। डीएमके और भाजपा के नेता आमने-सामने हो गए हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के मंत्री टीआरबी राजा ने इस सफलता को द्रविड़ियन मॉडल की जीत बताया। वहीं, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष के अन्नामलाई ने उनके ऊपर पलटवार किया है।
विज्ञापन


टीआरबी राजा ने चेन्नई की जीत के बाद लिखा, ''अपनी टीम की इस ऐतिहासिक जीत की व्याख्या करने के लिए अभी भी मेरे शब्द कम पड़ रहे हैं। कप्तान धोनी के नेतृत्व में एक-एक खिलाड़ी ने इस बड़ी जीत में योगदान दिया। क्रिकेट के इतिहास में उनके (धोनी) जैसा कप्तान कभी नहीं होगा। उन्होंने अपनी टीम और फैंस को प्रेरित किया है। उनकी कप्तानी में हर खिलाड़ी अपना फॉर्म पा लेता है। उन्होंने टीम को पूरी तरह बदला और यह साबित किया कि कप्तान बड़ा अंतर पैदा कर सकता है। वह सर्वकालिक महान हैं।''

हम गुजरातियों को हराते रहेंगे: टीआरबी
धोनी के बाद टीआरबी राजा ने मुख्यमंत्री स्टालिन की तारीफ की। उन्होंने आगे लिखा, ''चेन्नई के लाखों फैंस की तरह माननीय मुख्यमंत्री एमके स्टालिन भी खुश हैं। सभी फैंस यह जानते हैं कि एक महान कप्तान के नेतृत्व में किसी भी विपक्षी को हराया जा सकता है, चाहे वह कितने भी मजबूत क्यों न हो। गुजरात को हरा दिया गया है। हमने पहले भी कई गुजरातियों को हराया और यह आगे भी जारी रहेगा। चेन्नई ने यह दिखाया है कि एक टीम के रूप में कैसे खेलते हैं।''
विज्ञापन




अन्नामलाई का जवाब
टीआरबी राजा के ट्वीट पर जवाब देते हुए अन्नामलाई ने लिखा, ''चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को सभी पसंद करते हैं भले ही टीम में तमिलनाडु का कोई खिलाड़ी नहीं है, लेकिन गुजरात टाइटंस की टीम में तीन तमिल खिलाड़ी हैं और एक तमिल खिलाड़ी ने सीएसके के खिलाफ मैच में 96 रन बनाए। यह कैसे कहा जा सकता है कि आईपीएल में द्रविड़ मॉडल जीता?''
विज्ञापन


मैच में क्या हुआ?
गुजरात ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में चार विकेट पर 214 रन बनाए। इसके बाद बारिश ने खलल डाला और ढाई घंटे का खेल खराब किया। 12.10 पर मैच दोबारा शुरू हुआ। डकवर्थ लुईस नियम के तहत चेन्नई को 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य मिला। चेन्नई ने 15 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाकर मैच को जीत लिया। गुजरात की टीम में तीन तमिल खिलाड़ी विजय शंकर, साई सुदर्शन और साई किशोर हैं। विजय शंकर ने पूरे सीजन शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, सुदर्शन ने फाइनल में 96 रन की बेहतरीन पारी खेली थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें