कोलकाता नाइटराइडर्स ने अपने बयान में कहा, ''हमें इस बात की उम्मीद है कि श्रेयस अय्यर जल्द ही ठीक जाएंगे। वह आईपीएल के इस संस्करण में भाग ले सकते हैं। हम भाग्यशाली हैं कि नीतीश के पास कप्तानी का अनुभव है। वह सफेद गेंद के क्रिकेट में अपने राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं और 2018 से कोलकाता नाइटराइडर्स के साथ हैं। वह अच्छा काम करेंगे।''
फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में आगे कहा, ''हमें पूरा भरोसा है कि मुख्य कोच चंद्रकांत पंडित और सहयोगी स्टाफ के तहत उन्हें मैदान के बाहर सभी आवश्यक समर्थन मिलेगा और टीम में अनुभवी खिलाड़ी भी उनका समर्थन करेंगे। इसकी जरूरत नीतीश को मैदान पर पड़ सकती है। हम उनकी नई भूमिका के लिए शुभकामनाएं देते हैं और श्रेयस के पूर्ण और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।''