फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: विराट से पंगा नवीन उल हक को पड़ा महंगा, मुंबई ने किया ट्रोल, LSG ने भी 'मैंगो' शब्द को म्यूट किया

Thu, 25 May 2023 01:09 PM IST
श्वेता महतो स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एलिमिनटर मुकाबले में नवीन उल हक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। कप्तान रोहित शर्मा, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव का विकेट भी नवीन ने ही लिया था। 
विज्ञापन
नवीन उल हक को ट्रोल करते मुंबई के खिलाड़ी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली और लखनऊ सुपर जाएंट्स के तेज गेंदबाज नवीन उल हक के बीच आईपीएल के एक मुकाबले के दौरान हुआ विवाद अभी भी चर्चा का विषय बना हुआ है। इस विवाद के बाद दोनों ही खिलाड़ियों द्वारा शेयर किए गए ट्वीट या तस्वीरों पर प्रशंसक चुटकी लेते हुए उस घटना को जोड़ देते हैं। 
विज्ञापन


हाल ही में नवीन उल हक ने फलों का राजा आम को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। उन्होंने आरसीबी और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए ग्रुप मुकाबले के दौरान टीवी स्क्रीन के सामने आम रखे जाने की तस्वीरें शेयर की थी। 

एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों 81 रनों से हार का सामना करने के बाद प्रशंसक नवीन को उन्हीं की पोस्ट को लेकर ट्रोल कर रहे हैं। ट्रोल करने में मुंबई के कुछ खिलाड़ी भी शामिल हैं। 

एलिमिनटर मुकाबले में नवीन उल हक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी। कप्तान रोहित शर्मा, कैमरन ग्रीन, तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव का विकेट भी नवीन ने ही लिए थे। नवीन की इसी गेंदबाजी ने मुंबई इंडियंस को 200 का आंकड़ा छूने से पहले ही रोक दिया था। हालांकि मुंबई इंडियंस के 183 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए लखनऊ की पूरी टीम 101 रनों पर ही सिमट गई थी। इस हार के साथ लखनऊ का फाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया। 

लखनऊ सुपर जाएंट्स के इस हार के बाद मुंबई इंडियंस के तीन खिलाड़ी संदीप वॉरियर, विष्णु विनोद और कुमार कार्तिकेय ने सोशल मीडिया पर आम की तस्वीरों के साथ गांधी जी के तीन बंदर यानी की बुरा मत बोलो, बुरा मत सुनो और बुरा मत कहो वाले पोज को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उनके इन तस्वीरों को देखते हुए प्रशंसक नवीन को लगातार ट्रोल कर रहे हैं।  
 
विज्ञापन

लखनऊ ने 'मैंगो' को म्यूट किया

इतना ही नहीं ट्विटर पर 'मैंगो' शब्द इतना वायरल हुआ कि ट्रेंड करने लगा। हालांकि, मुंबई इंडियंस के खिलाफ लखनऊ की हार के बाद खुद लखनऊ सुपर जाएंट्स ने नवीन के मजे लिए हैं। एलएसजी को "मैंगो", ''मैंगोज'', "स्वीट" और "आम" शब्दों को म्यूट करने के लिए मजबूर होना पड़ा। ऐसा करने पर फैंस ने कयास लगा लिया कि ये पोस्ट नवीन के मैंगो वाले पोस्ट से जुड़ी हुई है। एलएसजी ने पोस्ट को कैप्शन दिया- हमारे हित में जारी। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस पर भी नवीन का खूब मजाक उड़ाया है। जब कोई किसी शब्द को म्यूट करता है तो उस शब्द के ट्वीट होने पर उसके नोटिफिकेशन नहीं मिलते। लखनऊ की हार पर नवीन का वायरल होना तय था। ऐसे में लखनऊ ने मैंगो को म्यूट कर लिया।




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें