फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: अपने शानदार आईपीएल सीजन पर बोले शुभमन- मेहनत रंग ला रही है, तकनीक में बदलाव का फायदा मिला

Tue, 30 May 2023 04:52 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

 शुभमन गिल ने इस सीजन में 17 मैचों में 890 रन बनाए। उन्होंने 17 पारियों में 59.33 की औसत और 157.80 की स्ट्राइक रेट से रन बरसाए।
विज्ञापन
शुभमन गिल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 के फाइनल में गुजरात टाइटंस को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई ने पांच विकेट से यह मैच जीता और पांचवीं बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम की। चेन्नई ने मुंबई के सबसे ज्यादा पांच बार खिताब जीतने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। फाइनल मैच में गुजरात की ओर से साई सुदर्शन ने शानदार पारी खेली। वह शतक से चूक गए और 47 गेंदों में आठ चौके और छह छक्के की मदद से 96 रन बनाकर आउट हुए। उनकी शानदार पारी के चलते गुजरात ने 214 रन बनाए। बारिश की वजह से चेन्नई के सामने 15 ओवर में 171 रन का लक्ष्य था और धोनी की टीम ने आखिरी गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया। चेन्नई के लिए डेवोन कॉनवे ने 25 गेंदों में सबसे ज्यादा 47 रन बनाए।
विज्ञापन


गुजरात की टीम लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची थी और इस टीम के पास लगातार दूसरी बार खिताब जीतने का मौका था। हालांकि, गुजरात के खिलाड़ी अपनी टीम को लगातार दूसरी बार चैंपियन नहीं बना पाए। इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज शुभमन गिल भी फाइनल में मैच जिताऊ पारी नहीं खेल पाए। उन्होंने 39 रन की पारी जरूर खेली, लेकिन उनकी टीम जीत हासिल नहीं कर सकी।

गुजरात के स्टार बल्लेबाज और ऑरेंज कैप होल्डर शुभमन गिल को लगता है कि जितनी मेहनत वो अपने खेल के लिए कर रहे हैं वह सही दिशा में जाती दिख रही है। शुभमन गिल ने इस सीजन में 17 मैचों में 890 रन बनाए। उन्होंने 17 पारियों में 59.33 की औसत और 157.80 की स्ट्राइक रेट से रन बरसाए। शुभमन के नाम तीन शतक और चार अर्धशतक हैं। आईपीएल में उनके शानदार पारियों की लिए शुभमन को फाइनल के बाद आईपीएल 2023 का एमवीपी खिताब भी दिया गया।
विज्ञापन


मैच के बाद प्रेजेंटेशन में शुभमन ने कहा- यह मेरे लिए बहुत मायने रखता है, मेरी मेहनत सही दिशा में जा रही है। हां हम फाइनल नहीं जीत पाए लेकिन क्या शानदार मैच था। अच्छी शुरुआत करना बहुत जरुरी होता है और मैंने वो किया। मैं आसानी मे 40 या 50 रन बना पा रहा था और टूर्नामेंट के अंत में मैंने उन्हें बड़े स्कोर में बदलना शुरु कर दिया।

शुभमन के छक्के लगाने के अभ्यास पर वह बोले-  मैं इसका काफी अभ्यास करता हूं, मैंने अंत के ओवर के लिए अपनी तकनीक में भी बदलाव किए और वह बहुत काम आ रहे हैं। सभी शॉट अलग थे, हैदराबाद के खिलाफ शतक में बहुत संभल कर कंट्रोल के साथ खेला। वहीं मुंबई के खिलाफ मैं समझ गया था की किस गेंदबाज को प्रहार करना है और सब अच्छे से नियंत्रण में था।

शुभमन ने चेन्नई के खिलाफ 20 गेंद पर 39 रन बनाए और जड़ेजा को विकेट गंवा दिया। उनके पास एक सीजन में 900 रन पूरे करने का मौका था, लेकिन वह 10 रन से चूक गए। अगर वह 10 रन और बना लेते तो विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हो जाते।

शुभमन गिल अगर फाइनल में शतक लगा देते तो कोहली के एक बड़े रिकॉर्ड की बराबरी कर लेते। गिल ने फाइनल से पहले चार मैच में तीन शतक लगाए थे, लेकिन खिताबी मुकाबले में वह ऐसा नहीं कर सके। सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने शतकीय पारी खेली थी। वह चेन्नई के खिलाफ क्वालिफायर-1 के बाद फाइनल में भी कुछ खास नहीं कर पाए। एक सीजन में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम है। कोहली ने 2016 में सबसे ज्यादा चार शतक लगाए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें