फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: गुजरात के खिलाफ पहले मैच में चोटिल हुए धोनी! मैदान पर कराहते नजर आए CSK के कप्तान; कोच ने दिया अपडेट

Sat, 01 Apr 2023 04:40 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

धोनी ने बल्लेबाजी करते हुए 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वह 18वें ओवर की चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे। उन्होंने आखिरी ओवर में जोशुआ लिटिल की गेंद पर एक छक्का और एक चौका लगाया। 
विज्ञापन
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल के 16वें सीजन के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपरकिंग्स को पांच विकेट से हराकर जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की। यह मैच भले ही गुजरात के होमग्राउंड नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया, लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की हुई। चेन्नई के साथ-साथ गुजरात के फैंस भी पूरे मैच के दौरान धोनी का समर्थन करते नजर आए।
विज्ञापन


मैच के अंत में फैंस के लिए चिंताजनक खबर सामने आई। गुजरात की पारी के 19वें ओवर में दीपक चाहर की गेंद को रोकने के लिए धोनी ने डाइव लगाया। वह गेंद को नहीं रोक सके। गेंद राहुल तेवतिया के पैड से लगकर गई थी। गुजरात के खाते में लेग बाई के चार रन जुड़ गए। धोनी डाइव लगाने के बाद चोट से कराहते नजर आए। उन्होंने तुरंत ही अपना पैर पकड़ लिया। वह किसी तरह खड़े हो गए। कुछ देर धोनी परेशान नजर आए। उसके बाद उन्होंने विकेटकीपिंग जारी रखी।

फ्लेमिंग ने दी धोनी की चोट पर जानकारी
मैच के बाद सीएसके के मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी की चोट पर अपडेट दिया। फ्लेमिंग ने कहा कि टूर्नामेंट से पहले धोनी के घुटने में दर्द हो रहा था। फ्लेमिंग ने कहा, ''प्री-सीजन के पूरे महीने में वह घुटने में दर्द की देखभाल कर रहे थे। आज सिर्फ ऐंठन थी। वह 15 साल पहले की तरह अब तेज नहीं हैं, लेकिन अभी भी महान कप्तान हैं। बल्ले के साथ भी वह अभी जबरदस्त हैं। वह अपनी सीमाओं को जानते हैं।''

धोनी ने की धमाकेदार बल्लेबाजी
उद्घाटन मैच से पहले भी धोनी को लेकर अलग-अलग खबरें सामने आई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि धोनी चोट के कारण मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। हालांकि, ऐसा नहीं हुआ। वह मैदान पर उतरे। उन्होंने बल्लेबाजी करते हुए 200 की स्ट्राइक रेट से रन बनाए। वह 18वें ओवर की चौथी गेंद पर रवींद्र जडेजा के आउट होने के बाद क्रीज पर उतरे। उन्होंने आखिरी ओवर में जोशुआ लिटिल की गेंद पर एक छक्का और एक चौका लगाया। धोनी ने सात गेंद की पारी में नाबाद 14 रन बनाए। धोनी ने जब 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर छक्का लगाया तो पूरा स्टेडियम झूम उठा।
विज्ञापन

धोनी ने रचा इतिहास
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि भी हासिल की। उनके चेन्नई सुपरकिंग्स के लिए 200 छक्के पूरे हो गए। वह किसी एक टीम के लिए 200 छक्के लगाने वाले पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं। इस मामले में क्रिस गेल शीर्ष पर हैं। उन्होंने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के लिए 239 छक्के लगाए थे। एबी डिविलियर्स ने आरसीबी के लिए 238, कीरोन पोलार्ड ने मुंबई इंडियंस के लिए 223 और विराट कोहली ने आरसीबी के लिए 218 छक्के लगाए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें