फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: तुषार देशपांडे के नो बॉल फेंकने पर भड़के धोनी, मैच के बाद लगाई उनकी क्लास, मार्क बनाते दिखे, VIDEO

Tue, 04 Apr 2023 04:02 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई

सार

सोमवार को लखनऊ के खिलाफ मैच में चेन्नई के तेज गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए थे। दीपक चाहर ने चार ओवर में 55 रन खर्च कर दिए थे। वहीं, तुषार ने चार ओवर में 45 रन लुटाए। बेन स्टोक्स ने एक ओवर में 18 रन और राजवर्धन हंगरगेकर ने दो ओवर में 24 रन लुटाए।
विज्ञापन
तुषार से बात करते धोनी - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में सोमवार को चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स के बीच चेपक स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। इस मुकाबले में चेन्नई ने लखनऊ को 12 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 217 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 205 रन ही बना सकी। एक वक्त ऐसा भी आया था जब लगा था कि लखनऊ की टीम स्कोर चेज कर जाएगी। चेन्नई के गेंदबाजों ने कई एक्स्ट्रा रन दिए। इनमें 13 वाइड और तीन नो बॉल शामिल हैं।
विज्ञापन

तेज गेंदबाजों को समझाते धोनी - फोटो : IPL/BCCI
यह तीनों नो बॉल इम्पैक्ट प्लेयर तुषार देशपांडे ने फेंकीं थीं। जब तुषार गेंदबाजी कर रहे थे तो धोनी काफी नाराज दिखे थे। लगातार वाइड और नो बॉल से परेशान धोनी ने मैच समाप्त होने के बाद तुषार की क्लास लगाई। मैच के बाद जब सभी खिलाड़ी एक-दूसरे से हाथ मिला रहे थे तब धोनी तुषार को क्रीज में बॉलिंग मार्क दिखाने ले गए और खुद पैर से बॉलिंग मार्क दिखाया। धोनी ने तुषार को ओवरस्टेप न करने की सीख दी और बताया कि वह अपना पैर कहां रखें।

इसके बाद भी काफी देर तक धोनी तुषार से बात करते दिखे। सोमवार को लखनऊ के खिलाफ मैच में चेन्नई के तेज गेंदबाज काफी महंगे साबित हुए थे। दीपक चाहर ने चार ओवर में 55 रन खर्च कर दिए थे। वहीं, तुषार ने चार ओवर में 45 रन लुटाए। बेन स्टोक्स ने एक ओवर में 18 रन और राजवर्धन हंगरगेकर ने दो ओवर में 24 रन लुटाए। मोईन अली के चार विकेट और मिचेल सैंटनर की किफायती गेंदबाजी की बदौलत चेन्नई ने जीत हासिल की।
विज्ञापन

मैच में क्या हुआ?
पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई की शुरुआत शानदार रही थी और ऋतुराज गायकवाड़ और डेवोन कॉनवे ने 110 रन जोड़े। ऋतुराज 31 गेंदों में 57 रन और कॉनवे 29 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद शिवम दुबे ने 16 गेंदों में 27 रन की पारी खेली। मोईन अली ने 13 गेंदों में 19 रन बनाए। स्टोक्स आठ गेंदों में आठ रन और रवींद्र जडेजा छह गेंदों में तीन रन ही बना सके। वहीं, कप्तान धोनी ने आखिरी ओवर में मार्क वुड की गेंद पर दो लंबे छक्के की बदौलत तीन गेंदों में 12 रन बनाए। अंबाती रायुडू 14 गेंदों में 27 रन बनाकर नाबाद रहे।

जवाब में लखनऊ की भी शुरुआत शानदार रही। कप्तान केएल राहुल और काइन मायर्स ने पहले विकेट के लिए 79 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी को मोईन अली ने तोड़ा। उन्होंने मायर्स को आउट किया। मायर्स 22 गेंदों में 53 रन बनाकर आउट हुए। इसके बाद कप्तान केएल राहुल 18 गेंदों में 20 रन, दीपक हुड्डाड दो रन और क्रुणाल पांड्या नौ रन बनाकर आउट हुए। मार्कस स्टोइनिस (21) को मोईन ने चलता किया। निकोलस पूरन ने आखिर में कुछ बड़े शॉट्स जरूर खेले, लेकिन 18 गेंदों में 32 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। आयुष बदोनी 18 गेंदों में 23 रन बना सके। कृष्णप्पा गौतम 17 रन और मार्क वुड 10 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें