फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RCB vs KKR: खराब फील्डिंग के चलते हारी आरसीबी की टीम, नीतीश के कैच छोड़ने वाले हर्षल और सिराज हुए ट्रोल

Thu, 27 Apr 2023 01:57 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बेंगलुरु

सार

आरसीबी के मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल ने नीतीश राणा के दो कैच छोड़े। इसका फायदा उठाते हुए नीतीश ने 21 गेंद में 48 रन बना दिए। इसी वजह से कोलकाता की टीम 200 रन बनाने में सफल रही और मैच 21 रन से जीता।
 
विज्ञापन
मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडियन प्रीमियर लीग के 37वें मुकाबले में कोलकाता नाइटराइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 21 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ ही कोलकाता ने लगातार चार हार का सिलसिला तोड़ा और टूर्नामेंट में तीसरी जीत दर्ज की। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 200/5 का स्कोर बनाया था। इसके जवाब में आरसीबी की टीम आठ विकेट खोकर 179 रन ही बना सकी। 
विज्ञापन


कोलकाता के लिए जेसन रॉय ने सबसे ज्यादा 56 रन बनाए। वहीं, कप्तान नीतीश राणा ने 21 गेंद में 48 रन की पारी खेली। नीतीश को इस मैच में दो अहम जीवनदान मिले। सबसे पहले मोहम्मद सिराज ने 13वें ओवर में उनका कैच छोड़ा। इस समय वह पांच रन पर बल्लेबाजी कर रहे थे। उन्हें दूसरा जीवनदान 15वें ओवर में मिला जब हर्षल पटेल ने सिराज की गेंद पर उनका कैच छोड़ा। 



आरसीबी की खराब फील्डिंग के कारण नीतीश 228.57 के स्ट्राइक रेट के साथ 48 रन बनाने में सफल रहे और कोलकाता का स्कोर 200 रन तक पहुंच गया। अंत में खराब फील्डिंग ही आरसीबी की हार का कारण बनी। इस मैच में आसान कैच छोड़ने वाले मोहम्मद सिराज और हर्षल पटेल को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। किसी ने हर्षल पटेल से संन्यास लेने की बात कही तो कुछ यूजर्स ने विराट कोहली की निराशा जाहिर की। वहीं, एक यूजर ने सिराज और हर्षल को कैच छोड़ने और रन लुटाने वाली एकेडमी का हिस्सा बता दिया।
विज्ञापन




विराट कोहली ने खराब फील्डिंग को हार की वजह बताया
आईपीएल 2023 में कोहली की कप्तानी में यह आरसीबी की पहली हार थी, जिसका जिम्मेदार उन्होंने अपनी खराब फील्डिंग को बताया। मैच के बाद कोहली ने माना की इस मैच में फील्डिंग उच्च स्तर की नही रही, जिसकी वजह से विपक्षीय टीम को 30-40 रन अधिक बनाने का मौका मिल गया। उन्होंने मैच के बाद गुस्से में कहा "ईमानदारी से कहूं तो हमने मैच उन्हें सौंप दिया। हम हार के हकदार थे। हम सही तरीके से पेशेवर क्रिकेट नहीं खेले। हमने अच्छी गेंदबाजी की लेकिन फील्डिंग काफी खराब थी। हमने उन्हें मुफ्त में मैच जीतने दिया।"



कोलकाता की यह तीसरी जीत थी। अंक तालिका में कोलकाता छह अंक के साथ सातवें स्थान पर है। बैंगलोर अपने आठ में से चार मैच हारकर चार अंकों के साथ पांचवे स्थान पर ही बनी हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें