फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: मिचेल सैंटनर ने दिलाई शेन वॉटसन और डुप्लेसिस की याद; घुटने से रिसता रहा खून, फिर भी नहीं मानी हार

Sun, 09 Apr 2023 10:32 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

सैंटनर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी शेयर किया है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि सैंटनर के घुटने से खून निकल रहा है।
विज्ञापन
मिचेल सैंटनर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल में चार बार खिताब जीतने वाली चेन्नई सुपरकिंग्स ने 16वें सीजन में अच्छी शुरुआत की है। उसने मुंबई इंडियंस को शनिवार (आठ अप्रैल) को हराकर टूर्नामेंट में दूसरी जीत हासिल की। उसके तीन मैच में चार अंक हैं। मुंबई के खिलाफ जीत में उसके स्पिन गेंदबाजों ने बड़ा योगदान दिया। अनुभवी रवींद्र जडेजा ने तीन और मिचेल सैंटनर ने दो विकेट लिए। सैंटनर ने अच्छी गेंदबाजी के अलावा एक खास वजह से फैंस का दिल जीता।
विज्ञापन


सैंटनर की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इसे चेन्नई सुपरकिंग्स ने भी शेयर किया है। तस्वीर में साफ दिख रहा है कि सैंटनर के घुटने से खून निकल रहा है। इसके बावजूद उन्हें टीम का साथ नहीं छोड़ा। एक तरफ घूटने से खून निकल रहा था, तो दूसरी ओर वह टीम को विकेट दिला रहे थे। सैंटनर ने सूर्यकुमार यादव और अरशद खान का विकेट लिया।



वॉटसन ने 2019 के फाइनल में खेली थी यादगार पारी
सैंटनर ने चेन्नई सुपरकिंग्स के दो दिग्गज शेन वॉटसन और फाफ डुप्लेसिस की याद दिला दी। वॉटसन ने आईपीएल के 12वें सीजन का खिताबी मुकाबले में कमाल की पारी खेली थी। उन्होंने 59 गेंद पर 80 रन बनाए थे। हालांकि, चेन्नई को मुंबई के खिलाफ फाइनल में एक रन से हार मिली थी, लेकिन वॉटसन दिल जीत लिया था। उनके पैर से खून बह रहा था और वो मैदान पर फिर भी डटे रहे थे।
विज्ञापन


डुप्लेसिस ने खून निकलने के बावजूद की थी फील्डिंग
वहीं, फाफ डुप्लेसिस 2021 में कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ मैच में खून निकलने के बावजूद फील्डिंग की थी। बल्लेबाजी के दौरान भी उनके घुटने पर खून दिख रहा था। वॉटसन और डुप्लेसिस अब चेन्नई के साथ नहीं हैं। वॉटसन ने संन्यास ले लिया है और वह दिल्ली कैपिटल्स की कोचिंग स्टाफ में शामिल हैं। वहीं, डुप्लेसिस को पिछले साल मेगा ऑक्शन से पहले चेन्नई ने रिटेन नहीं किया था। उन्हें आरसीबी ने खरीद लिया था। वह आरसीबी के कप्तान हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें