फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: लखनऊ ने इस बल्लेबाज को बनाया केएल राहुल का रिप्लेसमेंट, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ चुका

Sat, 06 May 2023 09:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

करुण इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी फ्रेंचाइजी से खेल चुके हैं। लखनऊ की टीम उनके अनुभव का फायदा उठा सकती है।
विज्ञापन
करुण नायर और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जाएंट्स को तब बड़ा झटका लगा जब कप्तान केएल राहुल चोट की वजह से बाकी बचे सीजन से बाहर हो गए। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। इसके बाद  वह चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ भी नहीं खेले थे। राहुल की जगह लखनऊ ने अनुभवी बल्लेबाज करुण नायर को अपनी टीम से जोड़ा है। करुण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में तिहरा शतक जड़ चुके हैं। 
विज्ञापन


करुण नायर को फ्रेंचाइजी ने 50 लाख रुपये में अपनी टीम से जोड़ा है। वह भारत के लिए छह टेस्ट और दो वनडे खेल चुके हैं। टेस्ट में उनके नाम 62.33 की औसत से 374 रन और वनडे में 23 की औसत से 46 रन हैं। टेस्ट में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 303 नाबाद रन हैं। यह पारी उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई के चेपक स्टेडियम में खेली थी। भारत ने यह मैच पारी और 75 रन से जीता था। इसके अलावा करुण 76 आईपीएल मैचों में 23.75 की औसत और 127.75 के स्ट्राइक रेट से 1496 रन भी बना चुके हैं।

Trending Videos

इन फ्रेंचाइजियों के लिए भी खेल चुके करुण नायर

करुण इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स जैसी फ्रेंचाइजी से खेल चुके हैं। लखनऊ की टीम उनके अनुभव का फायदा उठा सकती है। इससे पहले राहुल ने शुक्रवार को खुद ही एलान किया था कि वह आईपीएल के बाकी मैचों के अलावा वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भी खेलते हुए नहीं दिखेंगे। WTC फाइनल सात जून से लंदन के ओवल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

राहुल को फील्डिंग के दौरान लगी थी चोट
वहीं, राहुल को बैंगलोर के खिलाफ मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। मैच के दूसरे ही ओवर में मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर फाफ डुप्लेसिस के कवर ड्राइव पर बाउंड्री की ओर दौड़ते समय राहुल की दाहिनी जांघ में चोट लग गई थी। वह दौड़ते वक्त ही दर्द में दिखे थे और बाउंड्री के पास जाकर जमीन पर गिर गए थे। वह मैदान में ही लेट गए और दर्द से कराहते नजर आए। इसके बाद मैदान पर फीजियो को बुलाया गया। उन्होंने पेन किलर स्प्रे भी छिड़का, लेकिन इससे असर नहीं हुआ। वह उन्हें पकड़ कर मैदान से बाहर ले गए।

विज्ञापन

क्रुणाल पांड्या कर सकते हैं लखनऊ की कप्तानी
रन चेज के दौरान राहुल ओपनिंग के लिए तो नहीं आए, लेकिन आखिर में जरूर लंगड़ाते हुए क्रीज पर पहुंचे। राहुल ने तीन गेंदें खेलीं, लेकिन रन नहीं ले सके। इससे पता चलता है कि उनकी चोट गंभीर है। राहुल आईपीएल 2023 में अच्छी लय में थे। उन्होंने इस लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए नौ पारियों में 34.25 के औसत और 113.22 के स्ट्राइक रेट से 274 रन बनाए। राहुल की गैर मौजूदगी में क्रुणाल पांड्या टीम की कमान संभाल सकते हैं। बैंगलोर के खिलाफ मैच में भी उन्होंने ही कप्तानी की थी

राहुल ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ''मेडिकल टीम के साथ  विचार-विमर्श के बाद यह निष्कर्ष निकाला गया है कि शीघ्र ही मेरी जांघ की सर्जरी होने वाली है। मेरा ध्यान आने वाले हफ्तों में अपने रिहैबिलिटेशन और रिकवरी पर रहेगा। यह एक कठिन निर्णय है, लेकिन मुझे पता है कि पूरी तरह सही होने के लिए यह सही है। टीम के कप्तान के रूप में मुझे इस महत्वपूर्ण समय पर वहां नहीं होने से काफी दुख पहुंचा है, लेकिन मुझे विश्वास है कि साथी खिलाड़ी हमेशा की तरह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे। मैं टीम का हर मैच देखूंगा और उनका हौसला बढ़ाऊंगा। इस बात से भी निराश हूं कि मैं अगले महीने टीम इंडिया के साथ ओवल में नहीं रहूंगा। मैं टीम में वापस आने और अपने देश के लिए खेलने के लिए सब कुछ करूंगा। यह हमेशा मेरी प्राथमिकता रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें