फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IPL 2023: श्रेयस अय्यर की जगह रिंकू सिंह बनेंगे कोलकाता नाइटराइडर्स के कप्तान? KKR के कमेंट ने मचाई सनसनी

Wed, 15 Mar 2023 08:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

रिंकू सिंह पांच साल से टीम में हैं। उन्हें अब तक 17 मैचों में खेलने का अवसर मिला है। रिंकू ने 20.92 की औसत से आईपीएल में 251 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 130.05 का रहा है।
विज्ञापन
श्रेयस अय्यर और रिंकू सिंह - फोटो : IPL/BCCI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज से दो दिन पहले बड़ा झटका लगा। मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर तीनों मैच से बाहर हो गए। अय्यर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान पीठ में दर्द की शिकायत की थी। उन्हें स्कैन के लिए ले जाया गया था। वह सिर्फ वनडे सीरीज से बाहर नहीं हुए हैं, बल्कि आईपीएल के ज्यादातर मैचों में भी नहीं खेल सकेंगे। ऐसे में कोलकाता नाइटराइडर्स को नए कप्तान की जरूरत होगी।
विज्ञापन

कोलकाता के कप्तान के लिए अनुभवी आंद्रे रसेल, सुनील नरेन और युवा बल्लेबाज नीतीश राणा का नाम आगे चल रहा है, लेकिन इसी बीच एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। युवा बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। वह पांच साल से टीम में हैं। उन्हें अब तक 17 मैचों में खेलने का अवसर मिला है। रिंकू ने 20.92 की औसत से आईपीएल में 251 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 130.05 का रहा है।

रिंकू का नाम चर्चा में कहां से आया?
दरअसल, कोलकाता नाइटराइडर्स ने रिंकू सिंह का एक वीडियो शेयर किया। रिंकू इसमें बल्लेबाजी का अभ्यास कर रहे थे। इस वीडियो के कमेंट बॉक्स में एक फैन ने लिखा रिंकू को 'गेम चेंजर' बताया। उस फैन को रिप्लाई देते हुए कोलकाता ने रिंकू को अपना कप्तान बता दिया। इसके बाद से फिर यह चर्चा होने लगी कि क्या श्रेयस अय्यर की अनुपस्थिति में रिंकू कुछ मैचों में कोलकाता की कप्तानी करेंगे? 

Rinku Singh, Rinku Singh news, Rinku Singh age, Rinku Singh updates, Rinku Singh ipl, Rinku Singh kkr, Rinku Singh runs, Rinku Singh records, KKR, KKR news, KKR squads, KKR net worth, Kolkata Knight Riders, Kolkata Knight Riders squad, Cricket News, Shreyas Iyer, Shreyas Iyer news, Shreyas Iyer age, Shreyas Iyer runs, Shreyas Iyer records, IPL News
विज्ञापन

मॉर्गन की जगह कप्तान बने थे अय्यर
श्रेयस अय्यर को पिछले साल इयॉन मॉर्गन की जगह कोलकाता का कप्तान बनाया गया था। कोलकाता का प्रदर्शन मिला-जुला रहा था। टीम अंक तालिका में सातवें स्थान पर रही थी। उसने 14 में से छह मैच जीते थे। टीम को आठ मुकाबलों में हार मिली थी। कोलकाता की टीम 2021 में फाइनल तक पहुंची थी। उसे चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद फ्रेंचाइजी ने मॉर्गन को अपनी टीम में नहीं रखा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें